छिंदवाड़ाधर्ममध्यप्रदेश

रावण के अत्याचार से त्रस्त हुई धरा, श्रीराम के जन्म के साथ शुरू हुई रामलीला

छोटी बाजार में किरीट-मुकुट एवं मंच पूजन के साथ 14 दिवसीय श्रीरामलीला का शुभारंभ, रावण-कुंभकर्ण-विभीषण की तपस्या का हुआ मंचन

छिंदवाड़ा में शुरू हुई 14 दिवसीय रामलीला, रावण की तपस्या का हुआ मंचन

Chhindwara 07 October 2026
छिंदवाड़ा यशो:- शहर के हृदय स्थल छोटी बाजार में आयोजित होने वाली 14 दिवसीय मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पारंपरिक रामलीला का विधिवत शुभारंभ हो गया। किरीट-मुकुट एवं मंच पूजन के साथ रामलीला की शुरुआत हुई। पहले दिन रावण, कुंभकर्ण और विभीषण की घोर तपस्या तथा धरती पर बढ़ते अत्याचारों का प्रभावशाली मंचन किया गया।

रामलीला मंडल के अध्यक्ष अरविंद राजपूत ने बताया कि किरीट-मुकुट और मंच पूजन के साथ रामलीला की विधिवत शुरुआत की गई। पूजन एवं लीला के अवसर पर अतिथियों सहित रामलीला मंडल के संरक्षक एवं मार्गदर्शक कस्तूरचंद जैन, राजू चरणागर, सतीश दुबे ‘लाला’, अध्यक्ष अरविंद राजपूत, सचिव राजेंद्र आचार्य सहित वरिष्ठ संरक्षक एवं समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे। समिति की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।

रावण-कुंभकर्ण-विभीषण की घोर तपस्या का मंचन

मंडल के सहनिर्देशक मिंटू सराठे ने बताया कि रामलीला के प्रारंभिक प्रसंग में रावण, कुंभकर्ण एवं विभीषण की घोर तपस्या का जीवंत चित्रण किया गया। तपस्या के माध्यम से तीनों भाइयों द्वारा प्राप्त वरदानों और इसके बाद रावण के बढ़ते अत्याचारों की कथा को मंच पर प्रस्तुत किया गया।

रामलीला के आगामी मंचनों में भगवान श्रीराम के जन्म से लेकर उनके जीवन के विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण चित्रण किया जाएगा। छोटी बाजार में होने वाली यह पारंपरिक रामलीला प्रतिवर्ष श्रद्धालुओं और शहरवासियों के आकर्षण का केंद्र रहती है।

यह भी पढ़े :-

सेवा महाआयोजन की तैयारियां तेज, बाहुबली लॉन में बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा

22 बच्चों की मौत वाले कफ सिरप कांड के बाद भी नहीं थमी लापरवाही? नेर के स्वास्थ्य शिविर में एक्सपायरी दवा बांटने का आरोप

अब पेड़ बचाकर बनेगा सामुदायिक भवन

वीरांगना रानी दुर्गावती को कांग्रेसजनों ने किया शत्-शत् नमन

https://peoplesupdate.com/chhindwara-137-year-old-ramleela-14-day-program-113752

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!