क्राइमछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

अश्लील और अनुचित व्यवहार पर डिप्टी कलेक्टर निलंबित

 

अश्लील और अनुचित व्यवहार पर डिप्टी कलेक्टर निलंबित - Seoni News
भोपाल – झाबुआ में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर सुनील कुमार झा पर कन्या आश्रम छात्रावास में निरीक्षण के दौरान छात्राओं के साथ अश£ील और अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगा है जिस पर संभागायुक्त ने कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करते हुये उन्हे निलंबित कर दिया है ।
झाबुआ के डिप्टी कलेक्टर श्री झा ने अनुसूचित जनजाति कन्या आश्रम झाबुआ में निरीक्षण के दौरान छात्राओं के साथ अश्लील और अनुचित व्यवहार किया इस प्रकार के आरोप पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। कलेक्टर झाबुआ की अनुशंसा पर संभाग आयुक्त इंदौर ने सुनील कुमार झा को निलंबित किया है। उनके विरुद्ध थाना कोतवाली झाबुआ में भारतीय दण्ड संहिता की धारा 354, 354(क), लैंगिंक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 11 एवं 12 और अनुसूचित जाति एवं जनजाति नृशंसता निवारण अधिनियम 1989 की धारा 3(1)(2)(i) एवं (ii) धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। निलंबन अवधि में मुख्यालय कलेक्ट्रेट बुरहानपुर रहेगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button