WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

जनता ने तार चोरी के आरोपीयों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया

कई सालों से चुरा रहे थे तार, ग्रामीणों ने लगाएं पुलिस पर लगायें नाकामी के आरोप

बरघाट यशो:- बरघाट के समीपस्थ ग्राम खुर्सीपार जंगल में केबल तार जलाते हुए 3 आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया, बताया जाता है कि आरोपी लगातार क्षेत्र में नलकूपों में डली मोटरों के केवल तार निकालकर उसे चुराते थे, फिर उसके केवल को जलाकर उसके अंदर के ऐल्युमिनियम को बेच देते थे, क्षेत्र में सैकड़ों घटनाओं के बाद किसानों में भारी आक्रोश था, कई बार थाने में शिकायत करने के बाद भी आज तक आरोपियों को नहीं पकड़ा जा सका था, आज सुबह जब आरोपी लोग तार चुराकर उसे जला रहे थे तभी धुआं निकलते देख ग्रामीणों ने की नजर पड़ी और फिर उनसे पूछताछ की तो उन्हें चोरी के मामले के बारे में जानकारी लगी, जिसके बाद ग्रामीणों ने इन चोरों की जमकर पिटाई कर पुलिस को बुलाकर आरोपियों को पुलिस के सुपुर्द किया।
आरोपी विनोद गेडाम मंगलीपेठ निवासी जो खुर्सीपार गांव में भी निवास करते हैं, उसका साला मनोज मेश्राम जो बालीवाडा डूडासिवनी थाने में निवास करता है, अनिल भलावी आमाझरिया थाना डूडासिवनी के विरुद्ध चोरी मामला पंजीबद्ध किया गया है।
सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा आरोपियों को पकड़कर मामला पंजीबद्ध कर लगभग 500 मीटर तार जप्त किया गया है। उनके खिलाफ पूर्व में भी प्रकरण दर्ज है।
शशिकांत सरैयाम
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बरघाट

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!