WhatsApp Image 2026-06-16 at 6.41.56 PM
छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी से आशीर्वाद प्राप्त किया

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी से आशीर्वाद प्राप्त किया - Seoni News
क्षेत्र मे निरीक्षण सहित अनेक कार्यक्रमों मे हुए शामिल

सिवनी यशो:- रविवार 16 जुलाई को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने पूज्यनीय महामंडलेश्वर स्वामी जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। रविवार को प्रात: 11: 30 बजे भगवान शिव की नगरी सिवनी की पावन धरा से होते हुए जबलपुर शहीद स्मारक गोलबाजार मे आयोजित वृत्तचित्र ध्वनियां नर्मदा की का प्रथम प्रदर्शन कार्यक्रम हेतु जा रहे पूज्यनीय महामंडलेश्वर स्वामी श्री ईश्वरानंद जी (उत्तम स्वामी) का सिवनी के बटवानी ग्राम के पास अल्प समय के लिए आगमन हुआ। जहां पर विधायक दिनेश राय मुनमुन ने स्वामी जी की आत्मीय आगवानी करते हुए फूलमालाओं से स्वागत किया । साथ ही श्रद्धापूर्वक शाल श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। इसके पश्चात विधायक दिनेश राय मुनमुन ने श्रीसिद्ध शनिधाम मंदिर प्रांगण पलारी टेकरी मे सिवनी विधानसभा भारतीय जनता पार्टी संगठन स्तरीय टिफिऩ पार्टी मे सहभागिता किया। जिसमे आपने समस्त भाजपा पदाधिकारियों व देवतुल्य कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर भोजन गृहण किया। तदुपरांत विधायक दिनेश राय मुनमुन ने आलोक दुबे जिलाध्यक्ष भाजपा, संतोष अग्रवाल वरिष्ठ जिला भाजपा उपाध्यक्ष,मनीष मोनू मिश्रा विधायक प्रतिनिधि खेल विभाग एवं कृष्ण कुमार चौरसिया जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी के साथ शनिधाम टेकरी मे खेल और युवा कल्याण विभाग सिवनी के द्वारा 11 लाख की लागत से स्थापित किये जा रहे ओपन जिम के स्थापन कार्य का निरीक्षण किया गया। इसके अलावा विधायक दिनेश राय मुनमुन नजीर हाटल के संचालक शाहिद खान नजीर के ग्राम मोहगांव स्थित नवीन प्रतिष्ठान न्यू आउटलेट रेस्टोरेंट के शुभारंभ कार्यक्रम मे शामिल हुए। तथा श्री ख़ान को नवीन प्रतिष्ठान के शुभकामनाएं दीं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button