छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ विजयी होगी – विष्णुदत्त शर्मा
भाजपा ने 39 विधानसभाओं के प्रत्याशी कियें घोषित, प्रदेश अध्यक्ष ने दी शुभकामनायें

भोपाल यशो:- भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय चुनाव समिति द्वारा मध्यप्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 39 विधानसभाओं के प्रत्याशी घोषित किये जाने पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा , केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित केन्द्रीय चुनाव समिति को धन्यवाद दिया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केन्द्रीय चुनाव समिति ने विधानसभा चुनाव के लिए जिन 39 प्रत्याशियों का चयन किया है उसमें युवा, अनुभवी और महिला वर्ग का विशेष ध्यान रखा है। यह सभी प्रत्याशी 2023 के विधानसभा चुनाव की विजयी पताका लेकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी संकल्प अनुसार 2047 में विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेंगे। श्री विष्णुदत्त शर्मा ने घोषित सभी प्रत्याशियों को शुभकामनायें देते हुए मैदान ने जुट जाने की बात कहीं।
प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश में चुनावी प्रबंधन, कार्यकर्ता आधारित संगठन और प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में गरीब कल्याण की योजनाएं जिससे गरीबों का जीवन बदलने का काम कर रही है, उन योजनाओं के आधार पर प्रचंड बहुमत के साथ चुनाव जीतेगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर भारतीय जनता पार्टी का सशक्त संगठन और कर्मठ कार्यकर्ताओं के आधार पर सभी प्रत्याशी इस चुनाव में विजय फताका के साथ संकल्पित होकर मैदान में उतर गए है। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने सभी घोषित प्रत्याशियों को बधाई दी है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button