
बरघाट यशो:-भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा विधानसभा चुनाव के तीन माह पूर्व विधानसभा से कमल मर्सकोले को प्रत्याशी घोषित किये जाने से भाजपा कार्यकत्र्ताओं और आमजनों में खुशी की लहर दौड़ गयी है । कमल मर्सकोले बरघाट विधानसभा से बेहद लोकप्रिय विधायक रह चुके है परंतु पिछली बार जनभावनाओं के विपरीत जाकर भाजपा ने यहाँ से उनकी टिकिट काट दी थी जिससे नाराज मतदाताओं ने भाजपा को हरा दिया था परंतु 2023 के विधानसभा चुनाव में पुन: कमल मर्सकोले को प्रत्याशी बनाये जाने से बरघाट क्षेत्र में खुशी का वातावरण बन गया है ।
कमल मर्सकोले की घोषणा होते ही बरघाट मुख्यालय सहित कुरई, गंगेरूआ, धारना सुकतरा मोहगांव खवासा आदि स्थानों से लेकर जगह जगह कार्यकत्र्ताओं ने मिठाई वितरित कर एक दूसरे को बधाई दी तथा कमल मर्सकोले को शुभकामनाएँ दी । प्रत्याशी घोषित होने के पश्चात कमल मर्सकोले बरघाट पहुँचे और कार्यकत्र्ताओं से चर्चा कर केन्द्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि आप सभी का प्यार ही मेरी दौलत है ।



