WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

-श्रीराम कथा स्थल पालीटेक्निक मैदान पहुंचकर तैयारियों का लिया जायजा

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने सामग्री वितरण कार्यक्रम मे सहभागिता किया

-श्रीराम कथा स्थल पालीटेक्निक मैदान पहुंचकर तैयारियों का लिया जायजा - Seoni News
सिवनी यशो:- सोमवार 04 सितंबर को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने संग्राहकों को सामग्री वितरण कार्यक्रम मे अतिथि के रुप मे सहभागिता किया। सिवनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बंडोल मे प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति मर्यादित, जिला यूनियन दक्षिण सिवनी (सा.) वनमंडल द्वारा मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना के अंतर्गत आयोजित संग्राहकों को सामग्री का वितरण कार्यक्रम मे विधायक श्री राय ने सांसद डा. ढालसिंह बिसेन के साथ बतौर अतिथि सहभागिता किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मे मां सरस्वती जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण व पूजन किया गया। तदुपरांत विभागीय अधिकारियों द्वारा विधायक श्री राय सहित सभी अतिथियों का फूलमालाओं से स्वागत किया।

-श्रीराम कथा स्थल पालीटेक्निक मैदान पहुंचकर तैयारियों का लिया जायजा - Seoni News

इसके पश्चात वनोपज सहकारी समिति मर्यादित बंडोल के प्रांगण मे आयोजित कार्यक्रम मे विधायक श्री राय व सभी अतिथियों के करकमलों से हितग्राहियों को सामग्री का वितरण कर लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर राकेश काकू बैस वरिष्ठ भाजपा नेता, घनश्याम सराठे अध्यक्ष वनोपज सहकारी समिति, श्रीनिवास मूर्ति, सुमित राय भाजपा मंडल अध्यक्ष, धनसिंह धन्नू बघेल उपसरपंच बंडोल, किसन छोटू साहू, सुदेश माहीवाल डीएफओ दक्षिण वनमंडल, राकेश कुमार वन अधिकारी, सहित दक्षिण वन मंडल, सहकारी समिति के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बडी संख्या मे संग्राहकों की गरिमामय उपस्थिति रही। इसके पश्चात विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी अपने बारापत्थर स्थित निवास मे आगामी 09 सितंबर से आयोजित की जाने वाली श्रीराम कथा के संबंध मे आयोजित बैठक मे शामिल तथा नगर के पालीटेक्निक मैदान कथा स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!