नई दिल्ली :- आगामी समय में महिलाओं को लोकसभा एवं विधानसभाओं 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाला बिल पास करने के लिये मोदी सरकार ने मन बना लिया है । 18 सितंबर को संसद की एनेक्सी बिल्डिंग में हुई कैबिनेट बैठक में महिला आरक्षण बिल को मंजूरी मिल गई है. इस बिल को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। महिला आरक्षण बिल को अब लोकसभा में पेश किया जाएगा. नए बिल के प्रावधानों के मुताबिक, महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा. सरकार के एजेंडे में तो ये शामिल रहा ही है साथ ही विपक्ष भी महिला आरक्षण का मुद्दा उठाता रहा है. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और विपक्ष के कई और नेताओं ने रविवार को कहा था कि महिला आरक्षण बिल संसद के इसी सत्र में पास हो ।
केंद्रीय कैबिनेट ने महिला आरक्षण बिल पर मुहर लगा दी है. अब बिल को लोकसभा में पेश किया जाएगा. नए बिल के प्रावधानों के मुताबिक, महिलाओं को 33त्न आरक्षण दिया जाएगा. विपक्ष के नेताओं ने रविवार को सर्वदलीय बैठक में महिला आरक्षण का मुद्दा उठाया था. बीजेडी के नेता पिनाकी मिश्रा ने कहा था कि महिला आरक्षण बिल लाया जाए और नए संसद में उसको पारित कराया जाए. कई और दलों ने बैठक में महिला आरक्षण बिल लाने का समर्थन किया।




