कांग्रेस को जिताने कार्यकत्र्ता तन मन धन के साथ जुट गये है – कांग्रेस
वचन पत्र में प्रदेश के लिये कांग्रेस ने जो वायदे किये उस पत्रकार वार्ता में उल्लेखित किया कांग्रेस नेताओं ने
सिवनी यशो:- जिला कांग्रेस कार्यालय सिवनी में कांग्रेस कमेटी द्वारा वचन पत्र जारी करने पर डॉ. नरेश कुमार लोकसभा प्रभारी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना, जिला प्रभारी चैधरी गंभीर सिंह, सिवनी विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी आनंद पंजवानी की उपस्थिति में पत्रकार वार्ता ली गई, जिसमें डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि कमलनाथ जी ने हमेशा यह कहा है कि सिवनी और छिन्दवाड़ा मेरे दो बाजू है बाकी प्रदेश मेरा शरीर है बाजू मजबूत होंगे तो शरीर मजबूत रहेंगा, कांग्रेस पार्टी जो कहती है वह करती है यह हमने 15 महिने की मध्यप्रदेश सरकार में करके बताया है। कांग्रेस पार्टी शिवराज सिंह चैहान जैसी घोषणा वीर नहीं है।
पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुये जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना ने कहा कि सिवनी में बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और शिक्षित युवाओं को रोजगार की आवश्यकता है। युवा आनंद पंजवानी के प्रत्याशी घोषित होने के बाद पूरी कांग्रेस पार्टी के अंदर उत्साह का माहौल है, कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता ” कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने के लिए तन मन धन लगा देगा”। सिवनी विधायक कोरोना मृत लोगो का तर्पण कर उन परिवारों का अपमान कर रहें है क्या वह परिवार अपने संगे संबंधियों का तर्पण नही कर रहें है यदि करना ही था तो कोरोना महामारी के समय बेहतर स्वास्थ्य सेवाएॅ आक्सीन, दवॉईया, रेमडिसिविर उपलब्ध करवाते, जिसके कारण कोरोना से मृत इतने लोगो का तर्पण करने की आवश्यकता नही पड़ती।
कांग्रेस प्रत्याशी आनंद पंजवानी निर्विवाद, स्वच्छ छवि का धनी है बौखलाहट में सिवनी विधायक उन पर अनर्गल आरोप लगा रहें है। कोरोना महामारी के समय आनंद पंजवानी ने पैदल जा रहें मजदूरो को जाकर अपने साथियों के साथ भोजन की व्यवस्था करायी, कोरोना के मरीजों को अपनी गाड़ी में नागपुर लेकर गये, उनका ईलाज कराया। सिवनी विधायक यह भूल गये कि उन्होंने कोरोना के मरीजो के लिए किये गये कार्यो के लिए ”आनंद पंजवानी को कोरोना वारियर का पुरूस्कार” भी दिया था। पूरी कांग्रेस पार्टी एक जुटता के साथ कार्य कर रही है निश्चित रूप से आनंद पंजवानी सिवनी विधानसभा चुनाव जीतेंगे। आप सभी जानते है कि विधानसभा भवन में विधायक के रूम में जुऑ पकड़ाया था जिस पर पुलिस ने कुछ लोगो पर मामला भी कायम किया था। वचन पत्र में किसान, युवा, महिला, जनसेवक, सरकारी अधिकारी, कर्मचारी, पेंशनर्स के लिए लोगो को स्वच्छ जल, आवास, विज्ञान सूचना प्रोद्योगिकी, दिव्यांगो के लिए सामाजिक सूरक्षा पेंशन सभी वर्गो के लिए वचन पत्र तैयार किया गया है। किसानों को गेहॅू का समर्थन मूल्य 2600 रू. प्रति क्विंटल, धान का 2500 प्रति क्विंटल, 5 हार्स पावर तक किसानों को नि:शुल्क तक बिजली, 10 हार्स पावर तक 50 प्रतिशत की छूट, 2 रू. प्रति किलो की दर से गोबर क्रय किया जायेगा, मछुआरो कृषको को मत्सय का अधिकार देंगे। मॉ नर्मदा संरक्षण अधिनियम बनाया जायेंगा, सरकारी भर्ती का कानून बनाया जायेंगा, 2 लाख सरकारी पद भरे जायेंगे। प्रत्येक ग्राम पंचायत में 4 नये पद निर्मित करेंगे, प्रतियोगि परीक्षाओं में 100 प्रतिश छूट देंगे, स्वास्थ्य का अधिकार कानून बनायेंगे, प्रदेश के नागरिकों के लिए वरदान स्वास्थ्य बीमा योजना प्रारंभ करायेंगे जिसमें 25 लाख स्वास्थ्य बीमा एवं 10 लाख रू. दुर्घटना बीमा शामिल रहेंगा। अनेक जनहितैषी घोषणाओं को घोषणा पत्र में शामिल किया गया है।
जिला कांग्रेस घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष घनश्याम सनोडिया द्वारा किसानों के हित एवं अन्य 21 सुझाव भेजे गये थे जिसमें से मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 18 सुझाव घोषणा पत्र में शामिल किया गया है। पत्रकार वार्ता में प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के बडी संख्या में पत्रकार बन्धु, जिला कांग्रेस प्रवक्ता जेपीएस तिवारी, संगठन मंत्री एड. पंकज शर्मा, अतुलचंद मालू, जिला कांग्रेस प्रवक्ता राजिक अकील शामिल हुये।