सिवनी यशो:- सिवनी नगरीय क्षेत्र में दुर्गा उत्साव धूम धाम से मनाया जा रहा है नगर में आकर्षक दुर्गा प्रतिमाएँ स्थापित की गयी है और दुर्गा पूजा पंडालों में आकर्षक कार्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे है । श्री सार्वजनिक मां शक्ति पूजा पंडाल विद्युत मंडल परिवार बरघाट रोड सिवनी द्वारा मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा की स्थापना के साथ ही 15 अक्टूबर को स्थापित होने के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों के रंगारंग कार्यक्रम आयोजितहो रहे है ।
प्रतिमा स्थापना के दूसरे दिन यहाँ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति प्रारंभ हो गयी जिसमें 16 अक्टूबर सोमवार को रंगोली, फैंसी ड्रेस एवं एकल नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गयी जिसमें अनेक प्रतिभागियों ने भाग लिया । तीसरे दिन कुर्सी दौड़ एवं मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोिित की गयी । 18 अक्टूबर चतुर्थी को आकर्षक मनोरंजक और दिमागी कसरत वाले गेम्स आयोजित किये जिसका प्रतिभागियों एवं दर्शको ने भर पूर आनंद उठाया । यहाँ की आकर्षक प्रतियोगिताओं में शामिल होने वाले प्रतिभागी और विजेताओं को समिति द्वारा आकर्षक ईनाम भी प्रदान कर रही है । प्रतियोगिताएं आने समय में निरंतर जारी रहने वाली है आज19 अक्टूबर पंचमी को अंताक्षरी 20 अक्टूबर पष्ठी को कराओके सॉन्ग एवं 21अक्टूबा सप्तमी के दिन शनिवार को गरबा का आयोजन समिति परिवार द्वारा किया गया है । इसके साथ अंतिम दिवस महानवमी रविवार 22 अक्टूबर को पूजाथाली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है ।
प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम रात्रि 8:00 बजे से 10:00 बजे आयोजित किये जा रहे है । सांस्कृतिक आयोजन में सहभागिता हेतु इच्छुक प्रतिभागी पंजीयन करा कर भाग ले सकेंगे । कार्यक्रम एवं आयोजन समिति के संरक्षक अधीक्षण अभियंता पी के अग्रवाल द्वारा बताया गया है कि आयोजन समिति संपूर्ण आयोजन आदर्श आचार संहिता के दिशा निर्देशों का पूरी तरह पालन करते कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है ।





