WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

30 अक्टू. को भाजपा प्रत्याशियों की नामांकन रैली शामिल होंगे केन्द्रीय मंत्री पटेल

सिवनी यशो:-आगामी 30 अक्टूबर को केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल सिवनी जिले की बरघाट, केवलारी एवं लखनादौन विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशियों की नामांकन रैली में शामिल होंगे । लखनादौन विधानसभा प्रत्याशी की नामांकन रैली में केन्द्रीय प्रह्लाद पटेल के साथ केन्द्रीय फग्गन सिंह कुलस्ते शामिल होंगे । इन नामांकन रैलियों में भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे, जिला पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेताओं की गरिमामय उपस्थिती रहेगी । लखनादौन विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी की नामांकन रैली में केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते भी शामिल रहेंगे ।
उक्ताशय की जानकारी भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज मर्दन त्रिवेदी ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से देते हुये बताया कि 30 अक्टूबर को बरघाट, केवलारी एवं लखनादौन में भाजपा प्रत्याशी अपने – अपने विधानसभा मुख्यालय में विशाल नामांकन रैली निकालकर नामांकन पत्र जमा करेंगे तीनों विधानसभा क्षेत्रों की नामांकन रैली में केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे एवं वरिष्ठ नेता शामिल होंगे । भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे ने तीन विधानसभा क्षेत्र के विधानसभा प्रभारियों, मंडल अध्यक्षों को निर्देशित किया है कि प्रत्याशियों की नामांकन रैली में विधानसभा क्षेत्र में निवासरत प्रदेश के पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठों के अध्यक्ष पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, बूथ समितियाँ, पन्ना समितियाँ भाजपा प्रत्याशियों की नामांकन रैली में अनिवार्य रूप से शामिल हो इसके लिये प्रत्येक आपेक्षित तक सूचना और जिम्मेदारी प्रदान करें साथ ही आमजनों की बड़ी उपस्थिती के लिये आग्रह किया जाये ।

बस स्टैँड पुराने बैल बाजार से निकलेगी नामांकन रैली

बरघाट विधानसभा से प्रत्याशी कमल मर्सकोले की नामांकन रैली पुराने बैल बाजार बस स्टैंड से केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल की आमसभा के पश्चात निकाली जायेगी जो नगर से होते हुये एस डी एम कार्यालय पहुँचेगी ।
नामांकन रैली बस स्टैण्ड से निकलकर मुख्यमार्ग से होते हुये राममंदिर, महामाया से मूंडापार होकर एसडीएम कार्यालय पहुँचेगी ।

केवलारी में उगली नाका से निकलेगी नामांकन रैली

इसी प्रकार केवलारी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राकेश पाल सिंह की नामांकन रैली उगली नाका प्रात:10 बजे निकाली जायेगी जो नगर के शंकराचार्य चौक, चांदनी चौक से होते हुये भ्रमण करते हुये केवलारी तहसील कार्यालय पहुँचेगी जहाँ श्री पाल वरिष्ठ नेताओं के साथ नामांकन पत्र जमा करेंगे । नामांकन जामा होने के पश्चात बस स्टँैण्ड के मैदान में केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल विशाल आम सभा को संबोधित करेंगे ।

लखनादौन में सात फेरे लाँन से निकलेगी नामांकन रैली

लखनादौन विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी विजय उईके की नामांकन रैली 30 अक्टूबर को नगर के सात फेरे लाँन से प्रारंभ होगी जो लखनादौन नगर भ्रमण करते हुये एस डी एम आफिस पहुँचेगी जहाँ विजय उईके वरिष्ठ नेताओं के साथ अपना नामांकन पत्र जमा करेंगे इसके पश्चात न्यू हीरा लाँन में केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल एवं फग्गन सिंह कुलस्ते नामांकन रैली में शामिल जनसमुदाय को संबोधित करेंगे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!