Wed, 25 Nov 2026 | 01:03:16 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी से नहीं हटाया जाएगा, भ्रामक खबरों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया स्पष्ट सतपुड़ा टाइगर्स क्लब ने जीता डीसीए ब्लॉक क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अवैध होर्डिंग और फ्लेक्स पर नगर निगम का सख्त एक्शन, 310 से अधिक प्रचार बोर्ड हटाए माइक्रो वन लिफ्ट इरीगेशन का पानी जुरतरा पहुंचा, किसानों की उम्मीदें हुईं पूरी सीमा दीपक कोल्हे को मिली पी-एच.डी. की उपाधि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से 93 स्कूल भवनों के निर्माण के लिए मिली 33 करोड़ की राशि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों को मिली सफलता, फिर पटरी पर दौड़ेगी दादाधाम एक्सप्रेस 45 अवैध कॉलोनियों के प्रकरणों की मूल फाइलें गायब होने का आरोप, हाईकोर्ट ने 90 दिन में कार्रवाई के दिए आदेश 25 लाख की पुलिया निर्माण पर उठे सवाल, चक्कीखमरिया में ग्रामीणों का आक्रोश मां वैष्णो देवी धाम में टीन शेड का लोकार्पण, गुरुद्वारे में दशमेश द्वार का भूमिपूजन किया विधायक दिनेश राय ने आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी से नहीं हटाया जाएगा, भ्रामक खबरों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया स्पष्ट सतपुड़ा टाइगर्स क्लब ने जीता डीसीए ब्लॉक क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अवैध होर्डिंग और फ्लेक्स पर नगर निगम का सख्त एक्शन, 310 से अधिक प्रचार बोर्ड हटाए माइक्रो वन लिफ्ट इरीगेशन का पानी जुरतरा पहुंचा, किसानों की उम्मीदें हुईं पूरी सीमा दीपक कोल्हे को मिली पी-एच.डी. की उपाधि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से 93 स्कूल भवनों के निर्माण के लिए मिली 33 करोड़ की राशि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों को मिली सफलता, फिर पटरी पर दौड़ेगी दादाधाम एक्सप्रेस 45 अवैध कॉलोनियों के प्रकरणों की मूल फाइलें गायब होने का आरोप, हाईकोर्ट ने 90 दिन में कार्रवाई के दिए आदेश 25 लाख की पुलिया निर्माण पर उठे सवाल, चक्कीखमरिया में ग्रामीणों का आक्रोश मां वैष्णो देवी धाम में टीन शेड का लोकार्पण, गुरुद्वारे में दशमेश द्वार का भूमिपूजन किया विधायक दिनेश राय ने

श्रीराम-लक्ष्मण के अग्निबाणों से हुआ रावण पुतले का दहन, महाराश ने किया मंत्रमुग्ध

श्रीराम-लक्ष्मण के अग्निबाणों से हुआ रावण पुतले का दहन, महाराश ने किया मंत्रमुग्ध
शेयर करें:
  सिवनी यशो:- मुख्यालय समेत जिले में धर्म की अधर्म पर जीत का प्रतीक विजयादशमी पर्व उल्लास, उमंग के साथ मनाया गया। जिले भर में जगह-जगह भंडारे और सांस्कृतिक कार्येक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्यालय का मुख्य दशहरा पर्व का आयोजन बड़े मिशन स्कूल मैदान पर आयोजित किया गया। यहां मनमोहक कार्यक्रमों व आतिशबाजी के साथ श्रीराम-लक्ष्मण के अग्निबाणों से अहंकार के प्रतीक रावण के पुतले का दहन हुआ।बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं से सांस्कृति कार्यक्रमों के साथ रावण पुतला दहन का आनंद लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुये ।

बनारस के कलाकारों ने किया मंत्रमुग्ध

बड़े मशन स्कूल में श्रीराम दल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बनारस के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति देकर लोगों का मंत्रमुग्ध कर दिया। बनारस से आए सात वैदिक ब्राह्मणों ने गंगा आरती की तर्ज पर श्रीरामचंद्र की आरती की। इसके बाद वृंदावन के माधव शास्त्री की टीम गीतांजली इंटरनेशनल ने बांकेविहारी महारास, मयूररास, सुदामा मिलन और ब्रज की प्रसिद्ध फूलों की होली का मंचन किया। रात 10 बजे श्रीराम-लक्ष्मण के अग्निबाणों से रावण के पुतले का दहन किया गया। रावण दहन के दौरान जमकर आतिशबाजी की गई। रावण दहन के बाद मिशन स्कूल से ही विजय यात्रा श्रीरामरथ के साथ प्रारंभ हुई जो शुक्रवारी से मुख्य शोभायात्रा में नगर भ्रमण में शामिल हुई।

चल समारोह में उमड़ी भीड़

जिला मुख्यालय के दशहरा पर्व पर शहर के शुक्रवारी चौक में सारी प्रतिमाएँ परंपरा अनुसार एकत्रित हुई जिनकी अगवानी शहर की व्यायाम शालाओं द्वारा की गयी विधिवत प्रतिमाओं के पूजन अर्चन के बाद चल समारोह प्रारंभ हुआ। यहां विभन्न व्यायामशालाओं के स्वयं सेवकों ने हैरतअंगेज प्रदर्शन किया। इसके बाद मां माता काली की प्रतिमा चल समारोह में सबसे आगे निकली फिर प्रतिमाओं के निकलने का क्रम प्रारंभ हुआ । नेहरू रोड में अनेक स्थानों पर प्रतिमाओं का पूजन निवासियों द्वारा किया गया इसके साथ ही क्रांतिकारी सुभाष मंच द्वारा गुरूकृपा मेडीकल स्टोर के सामने समस्त व्यायामशालाओं एवं दुर्गा समितियों का सम्मान किया नेहरू रोड में भाजपा सिवनी नगर के दोनों मंडलो एवं गरबा उत्सव समिति द्वार व्यायामशालाओं एवं दुर्गा पूजन समितियों का सम्मान किया गया । चल समारोह में नगर सहित आसपास के गांवों व जिलों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।चल समारोह के दौरान जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया।चल समारोह के दौरान पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। [video width="480" height="864" mp4="https://dainikyashonnati.com/storage/2023/10/VID-20231025-WA0027-1.mp4"][/video]  

महा आरती में उमड़ा विशाल जनसमूह, लगाए माता के जयकारे के नारे

बरघाट यशो:- जयदुर्गे महादुर्गे , जय माता दी साथ नगर मे देवी प्रतिमाओं की विदाई हुई। पारंपरिक पर्वो में दशहरा बड़े ही धूम-धाम और उत्साह पूर्वक मनाया गया। मंगलवार को दशहरा के दिन प्रतिवर्ष की तरह परंपरा अनुसार रात मे राममंदिर प्रांगण मे महाआरती के बाद स्थानीय जलाशय में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन का क्रम देर रात से बुधवार की सुबह तक जारी रहा। दुर्गा मंडपों के पंडाल को उत्सव के दौरान हर संभव मदद कर नगर के सभी आयोजन में एकरुपता लाने का नगर परिषद ने हर संभव प्रयास किया। सभी दुर्गा पूजा समिति द्वारा नगर की सुख शांति समृद्धि के लिए भगवान श्रीराम मंदिर के सामने महाआरती की। नगर के चारों ओर से देवी प्रतिमाएं राम मंदिर के सामने चल समारोह के पूर्व महाआरती के लिए एकत्रित्र हुई जहां रात में 8 बजे सभी मंडपों के अध्यक्ष को मंच में बुलाकर सामूहिक रुप से महाआरती की गई। कार्यक्रम में विधायक, पूर्व विधायक नगर परिषद अध्यक्ष, पार्षद, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष, पूर्व पार्षद, नगर के गणमान्य नागरिक व हजारों की संख्या मे श्रद्धालुगण स्थित रहे। प्रशासन का चला डंडा - नवरात्र पर्व के दौरान आचार संहिता के चलते प्रशासन द्वारा दुर्गा मंडपों पर पाबंदियों लगाई गई थी, रात 10:00 के बाद किसी प्रकार के साउंड को नहीं चलने दिया गया, वही दुर्गा मंडप में होने वाले कार्यक्रमों को भी रात 10:00 बजे के बाद कई बार बंद कर दिया गया। जिसको लेकर कई बार मंडपों के सदस्य नागरिकों मे विरोधाभास की स्थिति प्रशासन के साथ निर्मित हुई, लेकिन नवरात्र के 10 दिनो मे आपसी सामंजस्य और भाईचारे के परिचय देते हुए बरघाट के नागरिकों द्वारा प्रशासन का सहयोग कर शान्ति पूर्ण तरीके से नवरात्र पर्व और दशहरा संपन्न हुआ।

छपारा में आरएसएस संघ ने किया पथ संचलन

विजया दशमी दशहरा के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने नगर में पथ संचलन किया।सभी स्वयंसेवक गणवेश में नगर के सीएम राइज विद्यालय परिसर पर एकत्र हुए।इसके बाद नगर के संजय कालोनी चौराहा से माता वार्ड होते हुए जैन वार्ड, झंडा चौक, लोधी वार्ड, शंकर मढिया,बस स्टैंड मुख्य मार्ग से पथ संचलन कदमताल करते हुए सीएम राइज विद्यालय में पहुंचकर समाप्त हुआ।

आकर्षण का केंद्र रही ब्रह्माकुमारीज संस्थान की झांकी

छपारा नगर की प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्थान ने शारदेय नवरात्र पर्व के मौके पर लगातार दसवें वर्ष भी झांकी प्रस्तुत की।इसमें नगर के शंकर मढिया स्थित सार्वजनिक मंच में रखा गया।अष्टमी और नवमी को चैतन्य झांकियां का भव्य आयोजन किया गया।इसमें छपारा सेवा केंद्र की प्रमुख दीदी ब्रह्माकुमारी माधुरी व प्रेरणा दीदी ने नाटक के माध्यम से कैसे देवियां विकारों रूपी राक्षसों का संघार करती है दिखाया।सबसे विशेष बात यह रही कि लगातार तीन से चार घंटे एक सी मुद्रा में लगातार बैठ कर सजीव झांकी की प्रस्तुति दी गई। नगर वासियों ने बढ़-चढ़कर इस कार्यक्रम का आनंद लिया। साथ ही शंकर मडिया के सभी समिति सदस्यों ने इस कार्यक्रम में अपनी अहम भूमिका निभाई व अंत में ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा सभी समिति के सदस्यों का सौगात देकर के सम्मान किया गया।

छपारा में जगह जगह हुए भंडारे

छपारा नगर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया।आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भारी संख्या में लोग दशहरा देखने आए।सभी दुर्गा पंडालों में दुर्गाजी देखने भारी भीड़ देखी गई।साथ ही नगर के व्यायाम शालाओं ने नगर में जगह जगह अखाड़ा का प्रदर्शन किया।वहीं दशहरा पर्व पर नगर के कई स्थानों में भंडारे का आयोजन किया गया।नगर में दशहरा पर्व पर पुलिस प्रशासन की व्यवस्था नजर आई जिसके चलते दशहरा पर्व शांति पूर्ण देर रात तक चलता रहा।

आदेगांव में दशहरा पर्व पर हुए आयोजन

अधर्म पर धर्म की वअसत्य पर सत्य की जीत का विजय दशमी पर्व नगर में श्रृद्धा व भक्ति भाव से मनाया गया।इस अवसर घरोंघर भगवान श्रीराम का पूजन अर्चन किया गया।दशहरा पर्व पर जगतजननी मां शेरावाली के स्थानीय सभी दरवारों में भक्ति गीतों जसों भजनों के माध्यम से देवी जागरण के कार्यक्रम देर रात तक चलते रहे।वहीं बुधवारी चौक में श्रीराधाकृष्ण रामलीला मंडल ने भगवान श्रीराम की लीलाओं का प्रदर्शन किया।विजयदशमीं की रात बुधवारी चौक में देर रात तक जारी भगवान श्रीराम की लीला में रावण ने अपने संपूर्ण कुल सहित स्वयं को मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के हाथों मरवाकर मोक्ष की प्राप्ति कर ली।विजय दशमी पर्व पर बुधवारी में अंगद-रावण संवाद से लीला आरंभ होकर लक्ष्मण-मेघनाथ युद्ध, लक्ष्मण शक्ति, कुंभकरण वध, मेघनाथ वध, अहिरावण वध, रावण वध, मां सीता वापिसी के साथ विभीषण को लंका का राज काज सौंपकर श्रीराम जानकी व लक्ष्मण की अयोध्या वापिसी हुई।अयोध्या में भगवान के आगमन बाद श्री राम का राज्याभिषेक कर लीला को संपन्न करवाया गया। रामादल के राम सीता लक्ष्मण भरत व हनुमान का पाठ करने वाले रोहित नेमा, अभिषेक नेमा, दिलीप नेमा, मयंक नेमा, अनिरुद्ध नेमा, रज्जू नेमा, जितेन्द्र नेमा अथर्व नेमा ने बताया कि यह किरदार हमे सदैव संयमित व मर्यादा में रहने की प्रेरणा देते हैं।प्रदीप नेमा, महेन्द्र यादव, अजय, विजय ,राजुल पंकज, दुर्गेश, दीपांशु नेमा, अमन नेमा सहित अन्य कलाकारों ने रामा-दल के अपोजिट अपने अपने बेहतरीन किरदार निभाए।