WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

बहुमत प्रचंड हो ताकि भारत अखंड हो -प्रह्लाद पटैल

कांग्रेस ने आदिवासियों-मुसलमानों का शोषण किया,आज तय कीजिए अगली पीढ़ी का कल कैसा हो, भाजपा ने असंभव को किया सहज संभव,
सिवनी की धरती पर बोले प्रहलाद, राजनीति सिर्फ सत्ता के लिए नहीं, विकास का विजन होना जरूरी,
मतदाताओं से कहा, लोकतंत्र के पर्व के भागीदार बनें

केवलारी यशो:- भाजपा के दिग्गज और केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जलशक्ति मंत्री प्रहलाद पटैल ने कहा कि जब बहुमत प्रचंड होगा, तब सही मायनों में भारत अखंड होगा। इसका जीता-जागता उदाहरण केन्द्र में नरेंद्र मोदी की सरकार है। पूर्ण बहुमत का ही प्रताप है कि भाजपा जो देशहित के लिए करना चाहती थी, वो कर सकी। आज फिर चुनाव का समय है और समय की आवश्यकता है भाजपा को प्रदेश में भी प्रचंड बहुमत देना होगा ताकि हम प्रदेश की पूरे प्राण-प्रण से सेवा कर सकें। भाजपा को वोट देने का अर्थ मात्र यह नहीं कि सरकार बनाना है, भाजपा को आशीर्वाद देने का अभिप्राय है कांग्रेस के भय,लालच और भ्रम को अलविदा कहना। श्री पटैल आज सिवनी जिले के केवलारी विधानसभा प्रत्याशी राकेश सिंह पाल के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता सदैव सत्ता पर एकाधिकार की रही है,लेकिन वोट की ताकत के आगे कांग्रेस की एक नहीं चली।

कांग्रेस लोकतंत्र से न टकराए

श्री पटैल ने कहा कि कांग्रेस को लोकतंत्र से नहीं टकराना चाहिए,क्योंकि लोकतंत्र भारत की अस्मिता है। भारत अपने लोकतंत्र के लिए दुनिया में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आतंक और भय के साए में चुनाव कराए हैं और मतदाताओं को डरा-धमकाकर वोट हासिल करने की कुत्सित चालें चली हैं। समय बदल गया है और अब भाजपा का सुशासन जनता के पास एक बेहतरीन विकल्प है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह जब सीएम शिवराज सिंह के कन्या पूजन को नौटंकी करार देते हैं तो बहुत दु:ख होता है। राजनीति अपनी जगह है और देश की संस्कृति अपनी जगह। सत्ता पाने के लिए इतना पागल होना अच्छा नहीं है,लेकिन कांग्रेसी सदैव यही करते रहे। दूसरी तरफ भाजपा है,जो मातृशक्ति को समाज की सर्वोच्च सत्ता मानकर उनका वंदन कर रही है।

हमने जो कहा, वो किया भी

श्री पटैल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एकजुट होकर प्रदेश के लिए जो किया, वो अकल्पनीय था। कांग्रेस के शासनकाल में एक भी योजना ऐसी नहीं है,जिसे उपलब्धियों या जनकल्याण के तौर पर गिना जा सके। कांग्रेस के घोटालों और भ्रष्टाचार की अंतहीन गाथाएं अवश्य मौजूद हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की महिलाओं के लिए शौचालय निर्माण कराए, पीएम आवास के तहत पक्की छत दी और चूल्हे के धुएं से बचाने के लिए उज्ज्वला गैस कनेक्शन की सौगात दी। अब हर घर में शुद्ध पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है, जो द्रुतगति से आगे बढ़ रहा है। 2024 तक ये असंभव कार्य भी भाजपा सहज संभव करके दिखाएगी। भाजपा के पास देश के विकास का विजन है, न कि सत्ता के उपभोग का विचार।


भाजपा जिला सह मीडिया प्रभाराी मनोज मर्दन त्रिवेदी ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि केवलारी विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी राकेश पाल सिंह ने केवलारी के उगली नाका से कार्यकत्र्ताओं एवं नेताओं के साथ विशाल नामांकन रैली निकालकर नगर भ्रमण करते हुये एस डी एम कार्यालय पहुँचकर नामांकन दाखिल किया उसके पश्चात बस स्टैंड में केन्द्रीय मंत्री श्री पटेल ने आम सभा को संबोधित किया । कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे, उपाध्यक्ष प्रदीप राय, नवल श्रीवास्तव, आनंद शर्मा, संतोष नगपुरे, प्रमोद राय, मुकेश बघेल, नगर परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता बघेल,सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता मंडलों के अध्यक्ष मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं बूथ समितियों के कार्यकत्र्ता सहित बड़ी संख्या में आम जन उपस्थित रहे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!