भोपाल- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को देवसर, त्योंथर, सेमरिया, रीवा, गुढ़, अमरपाटन और भोपाल की दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सहित 7 सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रियंका गांधी के मध्यप्रदेश दौरे को लेकर जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, मैडम प्रियंका मध्यप्रदेश आकर झूठ की दुकान सजाती हैं। उन्होंने कहा कि, इतना झूठ तो मत बोलिए प्रियंका जी, झूठ बोले कौवा काटे। साथ ही मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रियंका गांधी से कई सवाल पूछते हुए कहा कि, जवाब दें प्रियंका जी हम तो प्रदेश की जनता की सेवा में लगें हैं, कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश के लिए क्या किया है..?