छिंदवाड़ादेश विदेशधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलासिवनी

श्रद्धा एवं भक्ति भाव से मनायी गयी भगवान सहस्त्रबाहु जी की जयंती

बरघाट यशो: – हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि मे भगवान विष्णु के सुदर्शन चक्र के अवतार भगवान राजराजेश्वर श्री सहस्त्रबाहु जी की जयंती पुरे हर्ष व उल्लास के साथ बरघाट के कलचुरी समाज के द्वारा मनाई गई। इस अवसर बरघाट कलचुरी समाज के सभी पदाधिकारियों सहित, सजातीय जनों ने पूर्ण श्रद्धा एवं उत्साह से अपने आराध्य श्री की पूजा अर्चना करके भगवान सहस्रबाहु की कथा का भक्ति भाव से श्रवण किया तथा हवन में आहुति डालकर अपने आराध्य की आरती- स्तुति किया।
इस अवसर पर कलार समाज के सभी वरिष्ठ जनों के साथ-साथ मातृ शक्तियों ने भारी सँख्या में शामिल होकर अपने आराध्य देव की पूर्ण श्रद्धा व भक्ति के साथ आराधना करते हुऐ धर्म लाभ लिया।
इस अवसर पर शिक्षा, खेलकूद एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में सफलता प्राप्त करके कलचुरी समाज को गौरवान्वित करने वाले सभी बच्चों को सम्मानित किया गया। इनमें कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में उच्चतम अंक पाने वाली ऋषिका जायसवाल, बाक्सिंग में स्टेट टूर्नामेंट में सफलता पाने वाली दिशा जायसवाल, वेट लिफ्टिंग में जिले में सफलता पाने वाले रूद्राक्ष सूर्यवंशी, तथा भाषण प्रतियोगिता में सफलता पाने वाली खुशी सूर्यवंशी, टेबिल टेनिस में सफलता के लिए कान्हा सूर्यवंशी को सम्मानित किया गया।
इस पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन डाक्टर प्रज्ञा सूर्यवंशी ने किया तथा अंत में सभी सजातीय जनों का आभार प्रदर्शन अध्यक्ष सुरेन्द्र जायसवाल के द्वारा किया गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button