WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
खेलछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिव्यापारसिवनी

बैल जोडी पट प्रतियोगिता सम्पन्न

सिवनी यशो:- बरघाट जनपद अन्तर्गत ग्राम पंचायत पौनार कला मे विशाल पट प्रति योगिता सम्पन्न हुई पट प्रति योगिता मे 261 बैल जोडीयो के साथ पट प्रतियोगिता दौड की शुरूआत हुई जो पौनारकला मे यह इतिहास भी बन गया की जिले तथा ब्लाक स्तर से 261 बैलजोडिया मैदान पर दौड़ाई गई जिसे देखने के लिये मैदान पर लगभग पचास हजार दर्शको की भारी भीड मैदान पर नजर आई और बैलजोडी की दौड का लुत्फ उठाया

=1100 फिट के मैदान को किया 25 सेकंड 8 पाइंट मे किया पार =

उल्लेखनीय है की जोड मालिक शोएब पटेल नान्दी की बैल जोडी ने पौनारकला के मैदान को 25 सेकंड 8 पॉइन्ट मे पार करते हुऐ प्रथम पुरूस्कार के रूप 21000 रूपये की राशि प्राप्त की है तथा इसी मैदान को शोएब पटेल के ही बैल जोडी ने 26 सेकंड मे पार करते हुऐ लगभग दितिय पुरूस्कार भी प्राप्त किया है

=किसानो का रहा है विशेष शौक =

उल्लेखनीय है की बैल जोडी पालन और इन्हे दौडाने का विशेष शौक जिले तथा छेत्र के किसानो का रहा है और यही कारण है यहा किसानो अपने दौड वाले बैलो का लालन पालन बच्चे की तरह करते है तथा पौष्टिक खाद्य पदार्थो का सेवन अपने बैलो को करवाते है यही नही बैलो को खारिज बादाम अंजीर के साथ शुद्ध दूध का सेवन करवाया जाता है ताकि उनके बैल मैदान मे दौड़कर अच्छी रेस का प्रदर्शन करते हुऐ पुरूस्कार भी जीते और यही कारण है जिले तथा छेत्र के दौडऩे वाले बैल की कीमत लाखो मे होती है
बैल जोड दौड प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने मे पौनारकला सरपंच छोटू पटेल मुना जी राहंगडाले दिलीप पटले रामकिशन इनवाती मानसिह लेखराम हरिनखेडे डा राजू कटरे बाबूलाल टेमरे एवं ग्रामीणो का विशेश सहयोग रहा है

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!