क्राइमछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशव्यापारसिवनीहेल्थ

थाना लखनादौन पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ (गांजा) जप्त

सिवनी यशो:- पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जी.डी. शर्मा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस लखनादौन अपूर्व भलावी के मार्ग दर्शन में विश्वसनीय मुखबीर की सूचना पर थाना लखनादौन पुलिस द्वारा 1 किलो 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार करने मे बड़ी सफलता प्राप्त की है। दिनांक 25.11.2023 की रात्री मे वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी लखनादौन के.पी. धुर्वे को कार्यवाही को निर्देश दिए गए थे इसी कडी में पथरिया रोड पर अभियुक्त मुन्ना उर्फ संतोष पिता अन्नीलाल उम्र 42 वर्ष निवासी पथरिया को अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा का परिवहन करते दरमियानी रात करीबन 23.00 बजे घेराबंदी कर पकडा गया जिसके कब्जे से 1 किलो 100 ग्राम मादक पदार्थ (गांजा) जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया थाना लखनादौन मे अपराध क्रमांक 516/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया गया। सराहनीय कार्य:- उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक के.पी. धुर्वे, सहायक उप निरीक्षक गोविंद पटेल, आर0 नवनीत पाण्डे, धनेश्वर यादव, अरविंद यादव, अनिल लोखंडे, प्रियंक तिवारी, होमेश्वर गायक्वाड, प्रकाश उईके, सैनिक दद्दूलाल परते की सराहनीय भूमिका रही ।
जप्त अवैध मादक पदाथर्:- 1 किलो 100 ग्राम मादक पदार्थ (गांजा) आरोपी – मुन्ना उर्फ संतोष पिता अन्नीलाल उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम पथरिया थाना लखनादौन अपराधिक रिकार्ड-1. 06/2001 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button