WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनीहेल्थ

आस्था क्लब ने 60 बच्चों को बांटी स्वेटर

सिवनी यशो:- आस्था क्लब सिवनी के तत्वाधान में सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास गंगानगर सिवनी में रहने वाले दिव्यांग बच्चों को सर्दी से बचने के लिए बालक बालिकाओं को स्वेटर वितरण की गई लगभग 60 बच्चों को वितरण की गई।
स्वेटर के दौरान श्रीमती उषा मालू ने कहा कि हमारी संस्था ऐसे मानव सेवा के कार्य प्रतिवर्ष करती आ रही है इसका उद्देश्य यही है कि पीडि़त मानव सेवा की सेवा करें और ऐसे लोगों को अपनी सेवाओं के माध्यम से राहत पहुंचा सके आयोजन के दौरान श्रीमति प्रीति दिनेश अग्रवाल ने कहा कि जीवन में बहुत से ऐसे लोग होते हैं जो अपने कर्म के कारण परेशान रहते हैं। हम ऐसे परिवारों को अपनी छोटी सी सेवा के माध्यम से उन्हें राहत पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। श्रीमति रजनी अग्रवाल ने कहा कि हमारी संस्था द्वारा हमेशा स्वास्थ्य संबंधी एवं स्कूल के बच्चे दिव्यांग बच्चों एवं बस्तियों में रहने वाले लोगों को राहत पहुंचाने का कार्य करती रही है। आयोजन के दौरान राष्ट्रपति पुरस्कार शिक्षक छिद्दी लाल श्रीवास एवं श्रीमति पुष्पा अग्रवाल उपस्थित थी। कार्यक्रम में सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास की श्रीमती खेमिया सनोडिया श्रीमती सपना यादव श्रीमती मुन्नी डेहरिया श्रीमती लक्ष्मी विश्वकर्मा श्रीमती गणेश चंद्रवंशी आदि उपस्थित थी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!