छिंदवाड़ादेश विदेशधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

पूज्य शंकराचार्य जी की अगवानी में निकली भव्य रही शोभायात्रा

पूज्य शंकराचार्य जी की अगवानी में निकली भव्य रही शोभायात्रा - Seoni News
पादुका पूजन

सिवनी यशो:- ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के नगर आगमन पर एक भव्य रैली छिंदवाड़ा चौक गणेश मंदिर से निकाली गई। छपारा बर्रा से आप सिवनी आने के बाद सर्वप्रथम संजय बघेल के निवास पहुंचे और वहां उनकी पादुका पूजन हुई उसके बाद शोभायात्रा छिंदवाड़ा चौक गणेश मंदिर से प्रारंभ हुई। आपने यहां गणेश जी का पूजन किया और फिर रथ में बैठकर रवाना हुए।

पूज्य शंकराचार्य जी की अगवानी में निकली भव्य रही शोभायात्रा - Seoni News
शोभायात्रा में महिलाएं कलश लिये हुए चल रहीं थीं। रथो में साधु संत विराजमान थे और इनके आगे-पीछे डीजे की धुन में लोग थिरक रहे थे और सैला नृत्य हो रहा था। शोभायात्रा नगर पालिका होते हुए सिंघानिया परिवार के सामने से दुर्गाचौक पहुंची और वहां से मठ मंदिर प्रांगण में पहुंच गई। यहां स्वामी जी ने भगवान भोलेनाथ का पूजन किया और फिर धर्मसभा स्थल पर पहुंच गये। यहां ब्रम्हचारी सुबुद्धानंद जी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि वे फर्जी शंकराचार्यो से सावधान रहें, उनके गुरू ने यह मामला खूब उठाया था जिसके कारण आज फर्जी शंकराचार्यो की संख्या कम है। आपने बताया कि उन्होंने गुरू की आज्ञा के आदेश पर ही ज्योतिष पीठ पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और द्वारका शारदापीठ पर स्वामी सदानंद सरस्वती का अभिषेक करााया है। आपने बताया कि उन्होंने गुरू की आज्ञा का पालन किया है और इसे सभी गुरूभक्तों को स्वीकारना चाहिए।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button