छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

छिन्दवाड़ा शहर में आज निकाली जायेगी विशाल तिरंगा यात्रा

Chhindwara 19 May 2025
छिन्दवाड़ा यशो:-छिंदवाड़ा शहर में विशाल तिरंगा यात्रा वाहन रैली 20 मई मंगलवार को निकली जाएगी। इस रैली में नगर के सभी सामाजिक, धार्मिक, निजी संस्थाओं और विभिन्न संगठनों के नेतृत्व में निकाली जाने वाली इस रैली में सांसद विवेक बंटी साहू सहित भाजपा के सभी संगठनों और मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।

तिरंगा यात्रा वाहन रैली 20 मई को शाम 4:30 बजे काली मंदिर नरसिंहपुर नाका से निकलकर , शनिचरा बाजार, गांधी गंज, स्टेशन, चार फाटक, छोटी बाजार, मेन रोड, गोलगंज, फव्वारा चौक, कलेक्ट्रेट से अंबेडकर चौक, जेल तिराहा से मेजर अमित ठेंगे प्रतिमा पर राष्ट्रगान के साथ समापन होगा।

नगर मंडल एक अध्यक्ष सौरभ ठाकुर, नगर मंडल दो अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, नगर मंडल तीन अध्यक्ष नवीन बारस्कर, नगर मंडल चार अध्यक्ष श्रीमती लीला बाजोलिया और वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश साहू ने सभी सामाजिक, धार्मिक, निजी संस्थाओं और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों एवं भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से तिरंगा यात्रा वाहन रैली में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!