छिंदवाड़ामध्यप्रदेश
किसानों को गुमराह कर रहा विभाग, बैठक कर बनाई आंदोलन की रणनीति
Chhindwara 19 May 2025
छिन्दवाड़ा यशो:-चौरई विकासखण्ड के अंतर्गत माइक्रो वन लिफ्ट इरीगेशन पेंच परियोजना का काम धीमी गति से चलने से किसानों में नाराजी है। किसानों ने बैठक कर अब बड़े आंदोलन की रूपरेखा बनाई है।
ग्राम पंचायत मड़ई में आयोजित की गई बैठक में किसानों ने कहा कि पेंच परियोजना के अधिकारियों ने 30 मई को पानी की टेस्ंिटग करने का आश्वासन दिया था लेकिन डेम के पास न तो मोटर लगी है और न ही विद्युत के लिए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं ऐसे में कैसे 10 दिन में कैसे पानी की टेस्टिंग हो सकती है, अधिकारियों द्वारा लगातार किसानों को गुमराह किया जा रहा है। दो स्थानों पर सड़कों के क्रासिंग पाईप नहीं डले हैं। किसानों ने विभाग के खिलाफ आंदोलन चलाने की रणनीति तैयार की है।



