WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइमछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिव्यापारसिवनीहेल्थ

पेड़ पर बांधकर रखी थी बड़ी मात्रा में अवैध शराब

आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब भंडारण पर की गई कार्यवाही
तीन पर आपराधिक प्रकरण दर्ज

1950 किलो महुआ लहान एवं देशी विदेशी अवैध शराब जप्त

पेड़ पर बांधकर रखी थी बड़ी मात्रा में अवैध शराब - Seoni News

सिवनी यशो:- लोकसभा निर्वाचन 2024 की आचार संहिता लागू होने के बाद  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री क्षितिज सिंघल के निर्देशानुसार अवैध शराब  रोकथाम के निर्देश दिए जाने के बाद से  आबकारी विभाग सिवनी लगातार एक्शन मोड में है और आबकारी विभाग सिवनी द्वारा अवैध मदिरा की रोकथाम के लिए प्रतिदिन गश्त एवं उपलंभन कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में  आबकारी विभाग द्वारा गश्त व उपलंभन कार्य करते हुए मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 के अंतर्गत  तीन आपराधिक प्रकरण कायम किये गए हैं  जिसमें 30 लीटर हाथभट्टी शराब  एवं 91  पाव भारत निर्मित विदेशी मदिरा तथा 1950  किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया है । इस प्रकार कायम किये गए  कुल तीन  प्रकरणों में कुल 48 लीटर अवैध शराब जप्त की गई। जप्त सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख 12 हजार रुपये है।

पेड़ पर बांधकर रखी थी बड़ी मात्रा में अवैध शराब - Seoni News
अवैध शराब की धड़-पकड़ में आज दो रोचक मामले सामने आए हैं। एक मामले में ग्राम लालपुर थाना बरघाट में लीलाधर आत्मज  पृथ्वीलाल द्वारा अपने घर के कोठे में जमीन के अंदर गढ्ढा खोदकर उसमे प्लास्टिक की केन को गढ़ाकर उसमे शराब के पाव छुपाकर रखे गए थे जिसे आबकारी विभाग ने तलाशी के दौरान बरामद कर जप्त किया। एक दूसरे मामले में ग्राम कल्याणपुर थाना बरघाट में रमेश आत्मज चमरू द्वारा अपने घर के छत के बाहरी हिस्से में पेड़ पर बांधकर रखी थे शराब के पाव जिसे आबकारी विभाग ने सघन तलाशी अभियान में बरामद किया। उक्तानुसार कार्यवाही आबकारी  शहर , उत्तर एवं दक्षिण वृत्त के कार्यपालिक स्टॉफ द्वारा संपादित की गई है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!