आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की हुई मौत पति को जबलपुर मेडिकल रेफर किया,
खेत पर फसल में कीटनाशक दवा छिड़काव करने दौरान दम्पत्ति के ऊपर गिरी आकाशीय बिजली
छपारा यशो:- नगर से पांच किलोमीटर दूर एन एच 44 फोरलेन से लगे ग्राम सादकसिवनी में अपने खेत पर कीटनाशक दवा के छिड़काव करते हुए एक दम्पत्ति पति-पत्नी के ऊपर आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौके पर मौत हो गई वहीं पति की गंभीर स्थिति देखते हुए नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से पहले जिला चिकित्सालय सिवनी फिर जबलपुर मेडिकल उपचार हेतु रेफर कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार 8 जुलाई को ग्राम सादकसिवनी और रणधीर नगर के बीच अपने खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव मीरज पंचेश्वर पिता झनकलाल पंचेश्वर 48 वर्ष ग्राम सादकसिवनी निवासी अपनी पत्नी मनीता पंचेश्वर के साथ करते हुए लगभग एक बजे अचानक मौसम बदला और आकाशीय बिजली खेत पर गिरी जिसकी चपेट में आने से मनीता पंचेश्वर की मौत हो गई वहीं गंभीर रूप बिजली की चपेट में आने से मीरज पंचेश्वर को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां से पहले जिला चिकित्सालय और फिर जबलपुर मेडिकल रेफर कर दिया गया है मृतक मनीता पंचेश्वर के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।





