छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

छिंदवाड़ा के विकास में कमलनाथ का खून पसीना शामिल है – जीतू पटवारी

कांग्रेस ने अमरवाड़ा विधाानसभा कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में की आम सभा

छिंदवाड़ा यशो:- मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा (Chhindwara, Madhya Pradesh) जिले की अमरवाड़ा विधानसभा (Amarwada Assembly) सीट हो रहे उपचुनाव के लिये बुधवार 10 जुलाई को मतदान होना है । सोमवार 08 जुलाई को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन चुनाव प्रचार में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी भँवर जितेंद्र सिंह , नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व सांसद नकुलनाथ, सहप्रभारी संजय कपूर, पूर्व मंत्रीद्वय सुखदेव पाँसे, लखन घनघोरिया , पूर्व विधायक संजय शर्मा ( Congress Party’s State Congress President Jitu Patwari, Congress’s state in-charge Bhanwar Jitendra Singh, Leader of Opposition Umang Singhar, former MP Nakulnath, co-in-charge Sanjay Kapoor, former ministers Sukhdev Panse, Lakhan Ghanghoria, former MLA Sanjay Sharma) ने अमरवाडा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह (Congress candidate Dhiran Shah) के समर्थन में सिंगोडी में जनसभा को संबोधित किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सभा को संबोधित करते हुये छिंदवाड़ा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Former Chief Minister Kamal Nath)  के किये गये कार्यों का बखान किया और कहा कि छिंदवाड़ा के विकास में कमलनाथ का खून पसीना शामिल है । छिंदवाड़ा के विकास मॉडल की चर्चा पूरे देश में हुई । लोकसभा चुनाव में कमलनाथ के सम्मान को हम नहीं बचा पाये । जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी अति आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया । अब एक बार फिर अमरवाड़ा उपचुनाव कांग्रेस की हार का बदला लेने का अवसर है । जीतू पटवारी ने अमरवाड़ा में उपचुनाव को कमलनाथ के सम्मान से जोड़ते हुए भावुक अपील की । उन्होंने कहा कि आज अमरवाड़ा विधानसभा का उपचुनाव लोकतंत्र और जनमत में अपमान का बदला लेने के साथ ही कमलनाथ जी के सम्मान का चुनाव है, हम सभी को इसमें अटूट मेहनत कर कांग्रेस का परचम लहराना है।

जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा प्रतयाशी पर निशाना साधते हुये कहा कि भाजपा के प्रत्याशी पर बड़े घोटाला का आरोप है और उसकी जाँच भी चल रही है परंतु भारतीय जनता पार्टी वो वॉशिंग मशीन है जिसमें शामिल होने पर हर नेता के तमाम दाग धुल जाते है! जीतू पटवारी ने कहा कि यह अमरवाड़ा में भी हुआ है, कमलेश शाह (kamlesh shah) के करोड़ों रूपए के घोटाले को भाजपा में जाते ही ज़मींदोज़ कर दिया गया लेकिन वो जनता की अदालत में नहीं बचने वाले । जनता उन्हें सबक़ सिखाने हेतु तैयार है। उन्होंने कहा कि इस बार अचलपुर दरबार से जुड़े हुये सेवाभावी कांग्रेस के प्रत्याशी जनता जितायेगी। जीतू पटवारी ने अपने एक्स एकाउंट में कार्यक्रम के अंश लिखने के साथ वीडियो क्लिप संलग्र किये है

https://x.com/jitupatwari/status/1810275557634158896 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!