AAP का संगठन विस्तार तेज: अशोक शाह धुर्वे बने प्रदेश संयुक्त सचिव, मंडला की कमान पंकज सोनी के हाथ
आदिवासी क्षेत्र में पकड़ मजबूत करने की रणनीति
शिशु सिंधु भलावी को जिला संगठन मंत्री की जिम्मेदारी
AAP मंडला संगठन नियुक्ति
Mandla 26 March 2026
मंडला यशो :- आम आदमी पार्टी (AAP) मध्यप्रदेश लगातार अपने संगठन को विस्तार देने में जुटी हुई है। इसी क्रम में प्रदेश संगठन ने मंडला जिले में नई जिम्मेदारियों की घोषणा की है।
प्रदेश स्तर पर अशोक शाह धुर्वे को प्रदेश संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं मंडला जिले की कमान जिला अध्यक्ष के रूप में पंकज सोनी को सौंपी गई है।
शिशु सिंधु भलावी को जिला संगठन मंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व देकर पार्टी ने आदिवासी क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने के संकेत दिए हैं।
सक्रिय नेताओं को मिली जिम्मेदारी
पंकज सोनी लंबे समय से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में अव्यवस्था और ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार के खिलाफ सक्रिय रूप से संघर्ष कर रहे हैं।
अशोक शाह धुर्वे पूर्व में जनपद सदस्य रह चुके हैं और पार्टी में लोकसभा सहसचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों का निर्वहन कर चुके हैं।
वहीं शिशु सिंधु भलावी वर्तमान में बड़ी खैरी पंचायत के पंच हैं और गोंड समाज महासभा के युवा जिला अध्यक्ष के रूप में भी सक्रिय हैं।
अन्य पदाधिकारियों की सूची
जिला उपाध्यक्ष: मुकेश कछवाहा, आनंद प्रकाश तिवारी, नरेंद्र परस्ते, यशवंत जायसवाल, अरविंद परते, धीरज पनरिया
जिला सह सचिव: दुर्गेश उइके, राकेश वरकड़े, विनय राणे, प्रकाश धनंजय, चंद्र सिंह मरावी, पुष्प राज मरावी
लीगल विंग: मुकेश तुमराली (जिला अध्यक्ष), जागेश यादव (संगठन मंत्री)
यूथ विंग: आदित्य पटेल (जिला अध्यक्ष), तरुण बघेल (संगठन मंत्री)
ओबीसी विंग: हितेंद्र सिंह (जिला अध्यक्ष), संजय रजक (संगठन मंत्री)
एससी विंग: अरविंद गढ़वाल (जिला अध्यक्ष), नितिन झरिया (संगठन मंत्री)
बौद्धिक प्रकोष्ठ: अशोक पांडे (जिला अध्यक्ष)
एजुकेशन विंग: महेंद्र सोनी (जिला अध्यक्ष), संत कुमार यादव (संगठन मंत्री)
संगठन विस्तार पर फोकस
आम आदमी पार्टी द्वारा किए गए इन नए नियुक्तियों से स्पष्ट है कि पार्टी मंडला सहित आदिवासी क्षेत्रों में अपने संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर पकड़ बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रही है।






