Uncategorized
समृद्धि गोस्वामी का सुयश: 8वीं बोर्ड में 82.83% अंक लाकर बढ़ाया नगर का मान
विद्या ज्योति इंग्लिश मीडियम स्कूल की छात्रा ने किया शानदार प्रदर्शन परिवार, विद्यालय और शुभचिंतकों में खुशी की लहर
समृद्धि गोस्वामी 8वीं रिजल्ट
Mandla 26 March 2026
मंडला यशो:- नगर के प्रतिष्ठित विद्या ज्योति इंग्लिश मीडियम स्कूल की छात्रा समृद्धि गोस्वामी ने कक्षा आठवीं की बोर्ड परीक्षा में 82.83% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की है।
समृद्धि, नगर के प्रसिद्ध क्रिकेट एवं बॉलीबॉल कॉमेंटेटर, समाजसेवी एवं पीपल छाया गारमेंट्स के संचालक बलराम पुरी गोस्वामी एवं सीएम राइज स्कूल में पदस्थ शिक्षिका श्रीमती उन्नति गोस्वामी की सुपुत्री हैं।
समृद्धि की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार गौरवान्वित है, वहीं परिवारजनों एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।



