स्व-सहायता समूह से बदली आरती चंदेल की जिंदगी, गांव की महिलाओं के लिए बनीं मिसाल
स्व-सहायता समूह से आत्मनिर्भरता की उड़ान, आरती चंदेल बनीं ग्रामीण महिलाओं की प्रेरणा
खेती और कृषि यंत्रों से हर माह 14 हजार की आय, गांव में बनीं बदलाव की मिसाल
se 19 February 2026
सिवनी यशो:- केवलारी जनपद अंतर्गत ग्राम जामुनपानी की श्रीमती आरती चंदेल ने
स्व-सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी लिखी है।
जागृति आजीविका स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने न केवल अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ की,
बल्कि परिवार के जीवन स्तर को भी नई दिशा दी है।
समूह से जुड़ने से पूर्व पारंपरिक खेती पर निर्भर आरती चंदेल ने
कैश क्रेडिट लिमिट के माध्यम से 55 हजार रुपये का ऋण लेकर
उन्नत संसाधनों के साथ खेती को आगे बढ़ाया, जिससे फसल उत्पादन और आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।
यह भी पढ़े :-
कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
आर्थिक सुदृढ़ता के बाद उन्होंने भूसा मशीन खरीदी, जिससे
खेती में सुविधा के साथ गांव के अन्य किसानों को किराये पर सेवा देकर
अतिरिक्त आय का स्रोत विकसित हुआ।
वर्तमान में आरती चंदेल खेती एवं कृषि यंत्रों के माध्यम से
प्रति माह 13 से 14 हजार रुपये की नियमित आय अर्जित कर रही हैं।
उनकी सफलता से प्रेरित होकर परिवार ने भी कृषि उपकरणों में निवेश कर व्यवसाय का विस्तार किया है।
आज आरती चंदेल न केवल अपने परिवार की आर्थिक रीढ़ बनी हैं,
बल्कि गांव की अन्य महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की प्रेरणा भी हैं।



