WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइमछिंदवाड़ामध्यप्रदेश

“जादू-टोना के शक में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार”

अमरवाड़ा के रानीकामथ गांव में सनसनी, डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

जादू टोना हत्या अमरवाड़ा

अमरवाड़ा के रानीकामथ गांव में अंधविश्वास ने एक और जान ले ली। जादू-टोना के शक में 62 वर्षीय बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

Chhindwara 03 April 2026
छिंदवाड़ा यशो:- अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के रानीकामथ गांव में जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 डायल 112 पर मिली सूचना, अस्पताल में मृत घोषित

घटना 02 अप्रैल 2026 शाम करीब 5 बजे की है, जब डायल 112 पर ग्राम रानीकामथ में मारपीट की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल हरिराम उइके (62 वर्ष) को तत्काल शासकीय अस्पताल अमरवाड़ा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जादू-टोना के शक में की हत्या

प्रार्थिया मनीषा इरपाची की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी दिनेश इनवाती को पिछले दो वर्षों से संदेह था कि मृतक हरिराम उइके ने जादू-टोना किया है, जिससे उसके परिवार में नवजात शिशु की मृत्यु हुई थी।

घटना के दिन शाम करीब 4:30 बजे आरोपी ने हरिराम उइके को घर के सामने सड़क पर पटक दिया और डंडे से बेरहमी से मारपीट की, जिससे वे बेहोश हो गए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

 पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे में गिरफ्तारी

मामले में थाना अमरवाड़ा में अपराध क्रमांक 132/26 धारा 103(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक अजय पांडेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के निर्देशन में, एसडीओपी कल्याणी वरकड़े के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

मुखबिर तंत्र सक्रिय कर साक्ष्य एकत्रित किए गए और अंततः आरोपी दिनेश इनवाती को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।

https://www.bbc.com/hindi/articles/c62vq5304xeo

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!