क्राइमसिवनी

मोटरसायकल चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

मोटर साइकिल चोरी कर बीसाबाडी में छुपाई

Seoni 28 August 2025 

सिवनी यशो :- जिले के बंडोल थाना क्षेत्र में पिछले दिनों चोरी हुई एक मोटरसाइकिल की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए चोरी आरोपी को पकड़ने में पुलिस सफल रही।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती सिमाला प्रसाद के निर्देशन,

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  दीपक मिश्रा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा पांडे के मार्गदर्शन में

थाना प्रभारी बंडोल उ.नि. अर्पित भैरम के नेतृत्व में तत्परता से कार्रवाई करते हुए मोटरसायकल चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

मामला

दिनांक 08 अगस्त 2025 को प्रार्थी रमन सिंह पिता अमर सिंह मर्सकोले (उम्र 55 वर्ष, निवासी बजरवाड़ा थाना बंडोल) ने थाना बंडोल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

उन्होंने बताया कि 06 अगस्त 2025 को ग्राम बांद्रा जाते समय

सेमर टोला में हरिप्रसाद के घर के सामने अपनी प्लेटिना मोटरसायकल क्रमांक MP-22-ML-2432 खड़ी की थी,

जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया।

इस पर थाना बंडोल में अपराध क्रमांक 399/25 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

जांच और गिरफ्तारी

विवेचना के दौरान पुलिस ने संदेही संदीप पिता दिलीप साहू (उम्र 41 वर्ष, मूल निवासी विजय नगर थाना कलमना, नागपुर, महाराष्ट्र, हाल निवासी संजय कॉलोनी छपारा) से पूछताछ की।

यह भी पढ़ें:-मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का भंडाफोड़, चांदामेटा पुलिस ने 5 बाइक और 1 स्कूटी की बरामद

सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने मोटरसायकल चोरी करने की बात स्वीकार कर ली।

आरोपी ने बताया कि चोरी की गई मोटरसायकल को बीसावाड़ी रोड पर पुराने क्रेशर के पास खंडहरनुमा झाड़ियों में छिपाकर रखा है।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कीमत लगभग 35,000/- रुपये की प्लेटिना मोटरसायकल बरामद कर कब्जे में ली ।

तथा आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय सिवनी में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेजा गया।

बरामदगी

  • मोटरसायकल प्लेटिना क्रमांक MP-22-ML-2432

  • अनुमानित कीमत – 35,000/- रुपये

आरोपी का विवरण

  • नाम: संदीप पिता दिलीप साहू (उम्र 41 वर्ष)

  • पता: शिवम साहू किराना स्टोर्स के पास, विजय नगर थाना कलमना नागपुर, महाराष्ट्र

  • हाल पता: संजय कॉलोनी, छपारा, थाना छपारा

सराहनीय कार्य

इस प्रकरण में थाना प्रभारी बंडोल उ.नि. अर्पित भैरम, कार्य.प्र. आरक्षक 53 जयेंद्र बघेल एवं आरक्षक 750 नीरज राजपूत की भूमिका सराहनीय रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!