Tue, 27 Oct 2026 | 11:21:57 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
गीत रामायण की संगीतमय प्रस्तुति ने मोहा मन, रामकथा के प्रसंग 13 सूत्रीय मांगों को लेकर निकाली मोटरसाइकिल रैली छात्रों की समस्याओं पर NSUI का आर-पार का ऐलान, चौरई में कॉलेज प्रबंधन नौकर ही निकला मालिक के घर का चोर! कपड़ा कारोबारी के घर से सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी, कर्मचारी गिरफ्तार 2611.13 करोड़, पेंच परियोजना को 197 करोड़ की मंजूरी मेडिकल कॉलेज के आवासीय परिसर की दो लिफ्ट एक साल से बंद, मरीजों का नहीं, डॉक्टरों के परिवारों का भी इम्तिहान! विनोद राठौड़ की बाइक एंट्री ने चौंकाया, चांदनी मुखर्जी और अब्दुल शेख की गायकी पर झूम उठा वारासिवनी जंगल अब बनेगा रोजगार का जरिया! कान्हा टाइगर रिजर्व के 35 सदस्यों ने सीखे कमाई के नए हुनर सिवनी-छिंदवाड़ा के किसानों के लिए सिंचाई परियोजनाओं को 2,808 करोड़ से अधिक की मंजूरी, खेतों तक पानी पहुंचाने की योजना को मिलेगी रफ्तार कुलस्ते-बघेल की रणनीति ने पलट दिया सिवनी जिला पंचायत का पूरा सियासी खेल! गीत रामायण की संगीतमय प्रस्तुति ने मोहा मन, रामकथा के प्रसंग 13 सूत्रीय मांगों को लेकर निकाली मोटरसाइकिल रैली छात्रों की समस्याओं पर NSUI का आर-पार का ऐलान, चौरई में कॉलेज प्रबंधन नौकर ही निकला मालिक के घर का चोर! कपड़ा कारोबारी के घर से सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी, कर्मचारी गिरफ्तार 2611.13 करोड़, पेंच परियोजना को 197 करोड़ की मंजूरी मेडिकल कॉलेज के आवासीय परिसर की दो लिफ्ट एक साल से बंद, मरीजों का नहीं, डॉक्टरों के परिवारों का भी इम्तिहान! विनोद राठौड़ की बाइक एंट्री ने चौंकाया, चांदनी मुखर्जी और अब्दुल शेख की गायकी पर झूम उठा वारासिवनी जंगल अब बनेगा रोजगार का जरिया! कान्हा टाइगर रिजर्व के 35 सदस्यों ने सीखे कमाई के नए हुनर सिवनी-छिंदवाड़ा के किसानों के लिए सिंचाई परियोजनाओं को 2,808 करोड़ से अधिक की मंजूरी, खेतों तक पानी पहुंचाने की योजना को मिलेगी रफ्तार कुलस्ते-बघेल की रणनीति ने पलट दिया सिवनी जिला पंचायत का पूरा सियासी खेल!

छिंदवाड़ा में सर्वजातीय ओबीसी महासंगम : 13 सूत्रीय मांगों को लेकर निकाली मोटरसाइकिल रैली

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Oct 27, 2026 10:42 pm / Post views : 3

13 सूत्रीय मांगों को लेकर निकाली मोटरसाइकिल रैली
शेयर करें:

संवैधानिक अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए एकजुट हुआ ओबीसी समाज, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Chhindwara 27 October 2026

छिंदवाड़ा यशो:- सर्वजातीय ओबीसी समाज संगठन एवं अखिल भारतीय ओबीसी महासभा, जिला छिंदवाड़ा के तत्वावधान में मंगलवार को चंदनगांव स्थित पवार मंगल भवन में सर्वजातीय ओबीसी महासंगम का आयोजन किया गया। महासंगम में विभिन्न जातियों के सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, वरिष्ठ मार्गदर्शकों, युवाओं और नागरिकों ने सहभागिता कर सामाजिक एकता, संवैधानिक अधिकारों तथा सामाजिक न्याय के मुद्दों पर विचार रखे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने महापुरुषों के विचारों का स्मरण करते हुए ओबीसी समाज के अधिकारों की रक्षा और सर्वजातीय एकता को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज के हितों से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए सभी जातियों और सामाजिक संगठनों के बीच आपसी समन्वय, सहयोग और एकजुटता आवश्यक है। महासंगम में उपस्थित वक्ताओं ने समाजहित में मिलकर निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

गैर-राजनीतिक और लोकतांत्रिक तरीके से उठेंगी मांगें

वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि ओबीसी समाज का यह अभियान पूर्णतः गैर-राजनीतिक, शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक रहेगा। समाज के संवैधानिक अधिकारों और अन्य मांगों को सरकार, जनप्रतिनिधियों तथा संबंधित अधिकारियों के समक्ष संवैधानिक प्रक्रिया के माध्यम से उठाया जाएगा।

मोटरसाइकिल रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे समाजजन

महासंगम के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने मोटरसाइकिल रैली निकाली। रैली पवार मंगल भवन, चंदनगांव से प्रारंभ होकर विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए श्वरुष्ट तिराहा, फव्वारा चौक, इंदिरा तिराहा एवं अंबेडकर तिराहा होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची।

कलेक्ट्रेट में कलेक्टर, छिंदवाड़ा के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मध्यप्रदेश के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री सहित संबंधित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के नाम 13 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से ओबीसी समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों और मांगों की ओर शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया।

महासंगम और रैली के माध्यम से आयोजकों ने सर्वजातीय एकता को मजबूत करने तथा समाज के अधिकारों से जुड़े विषयों को लोकतांत्रिक तरीके से शासन के समक्ष रखने का संदेश दिया।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें