Chhindwara 23 April 2025
छिन्दवाड़ा यशो:-पुलिस अधीक्षक छिन्दवाड़ा अजय पाण्डे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष गुप्ता के द्वारा अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं!! इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) जुन्नारदेव श्रीमति प्रियंका पाण्डे के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय कर व सूचना संकलन प्राप्त कर थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम भतोडिय़ा खुर्द में आज दिनांक 21/04/2025 को दबिश देकर दो आरोपियो को अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखते हुये पकड़ा गया!!
(1) राहुल साहू निवासी ईटावा थाना बोरदेही के कब्जे से 750/- रुपये, सट्टा पर्ची व डाट पेन (2) कपिल साहू निवासी भतोडिय़ा खुर्द के कब्जे से 2070/- रुपये, सट्टा पर्ची व डाट पेन जप्त किया गया है!
पांढुर्णा जिले में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4000 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त
पांढुर्णा जिले में अवैध शराब निर्माण, परिवहन, संग्रहण एवं विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु जिला कलेक्टर अजय देव शर्मा के आदेशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी अजीत इक्का के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग की टीम ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान ग्राम उमरीकला, जातलापुर एवं बिछुआ सानी के नदी-नालों में संचालित अवैध शराब के अड्डों पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान मौके से तीन चढ़ी हुई भट्टियाँ, लगभग 4000 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 30 लीटर महुआ से बनी हाथ भट्टी कच्ची शराब बरामद कर जप्त की गई। इस प्रकरण में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधित 2000) की धारा 34(1) च के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक श्री नरेंद्र कुमार नागेश, आबकारी आरक्षक श्री अमृत खवसे, श्री मुकेश कुमार एवं सुश्री श्रद्धा राहंगडाले की विशेष भूमिका रही।


