मध्यप्रदेशसिवनी

सिवनी में सेवा पखवाड़े की जोरदार शुरुआत – 148 यूनिट रक्तदान, किशोरियों के लिए “आयुषी अभियान” की सौगात

17 सितम्बर से 4 अक्टूबर तक 224 विद्यालयों में चलेगा “आयुषी अभियान”

Seoni, 17 September 2025
सिवनी यशो:- प्रदेश शासन के राजस्व मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा के मुख्य आतिथ्य में आज सिवनी जिले में सेवा पखवाड़े का शुभारंभ हुआ।

इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज सिवनी में वृहद रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों, मेडिकल कॉलेज, पुलिस विभाग व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस शिविर में कुल 148 यूनिट रक्तदान हुआ, जिसका पंजीयन ई-रक्तकोष पोर्टल पर किया गया।

प्रभारी मंत्री श्री वर्मा ने रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यह पुनीत कार्य जरूरतमंद मरीजों के जीवन को संवारने वाला है।

जिले का नवाचार – “आयुषी अभियान”

कार्यक्रम में जिले के विशेष नवाचार “आयुषी अभियान” का शुभारंभ भी किया गया। यह अभियान किशोरी बालिकाओं के उत्तम स्वास्थ्य और जागरूकता को समर्पित है।

  • अभियान अवधि : 17 सितम्बर से 4 अक्टूबर 2025

  • स्थान : जिले के 224 शासकीय विद्यालय

  • लाभार्थी : कक्षा 6वीं से 12वीं तक की छात्राएँ

इस दौरान स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग और जनजातीय कार्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा बालिकाओं की स्वास्थ्य जांच, पोषण, व्यक्तिगत स्वच्छता, अधिकारों और कानूनी प्रावधानों से संबंधित परामर्श दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी का लाइव संबोधन

सेवा पखवाड़े के कार्यक्रम के दौरान धार जिले से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का लाइव संबोधन भी सुना गया। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर पीएम मित्र पार्क की सौगात दी, स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ किया और आठवें राष्ट्रीय पोषण माह, आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत आदि उत्सव कार्यक्रम तथा सुमन सखी चैटबॉट का शुभारंभ किया।

प्रधानमंत्री ने माताओं-बहनों से स्वास्थ्य जांच कराने का आह्वान करते हुए कहा –
“स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार की आधारशिला है।”
साथ ही उन्होंने स्वदेशी अपनाकर आत्मनिर्भर भारत की दिशा में योगदान देने की अपील की।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!