देश विदेशमध्यप्रदेशसिवनी

अमन कबीर को फिल्म अभिनेता सोनू सूद एवं मंत्री आशीष ने किया सम्मानित

रामटेक में आयोजित तीन दिवस पर्यटन और सांस्कृतिक महोत्सव में हुआ सम्मान

Seoni 27 January 2025
सिवनी यशो:- महाराष्ट्र सरकार के पर्यटन संचालनालय, सांस्कृतिक कार्य विभाग और नागपुर जिला प्रशासन द्वारा रामटेक में संयुक्त रूप से आयोजित तीन दिवसीय पर्यटन और सांस्कृतिक महोत्सव में सिवनी जिले के युवा लेखक, गीतकार, नाटककार अमन कबीर को महाराष्ट्र सरकार के वित्त, कृषि, कामगार, न्याय एवं पुनर्वसन राज्य मंत्री एवं गढ़चिरौली सह पालक मंत्री एड. आशीष जायसवाल एवं प्रख्यात फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने सम्मानित किया।

अमन कबीर के द्वारा लिखे गए कई महानाट्य का मंचन महाराष्ट्र के कई जगह किया जा रहा है। रामटेक में होने वाले महोत्सव में हर वर्ष अमन कबीर के लिखे महानाट्य और गीतों की प्रस्तुति दी जाती है जिसमें देश के कई प्रख्यात कलाकार पहुंचते है। रामटेक में आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव में प्रख्यात सिंगर सुखविंदर सिंह, उदित नारायण जैसे कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुति दिया।

उक्त कार्यक्रम में अमन कबीर सहित विश्व के सबसे युवा आयरन मैन का खिताब जीतने वाले दक्ष खते का भी रामटेक महोत्सव में एड. आशीष जायसवाल और सोनू सूद ने सम्मान किया। महाराष्ट्र शासन के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सिवनी के अमन कबीर का सम्मान होने पर शुभ चिंतकों,इष्ट मित्रो और परिजनों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button