WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

कांग्रेस के नाराज कार्यकत्र्ताओं ने कमलनाथ के दरवाजे पर कराया मुंडन


भोपाल – कांग्रेस की दूसरी लिस्ट आने के बाद कांग्रेस के कार्यकत्र्ताओं में भारी असंतोष सड़को पर दिख रहा है । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार को कांग्रेस पार्टी के नाराज कार्यकर्ताओं का हंगामा सुबह से शाम तक चलते रहा। बैरसिया के अलावा सेवड़ा विधानसभा के कार्यकत्र्ता भी विरोध कर रहे है । इसके साथ ही और भी अन्य सीटे है जहाँ विरोध काफी उग्र है । हालांकि रविवार को कांग्रेस के दिग्गज नेता राजधानी में बेठक कर स्थिती का आंकलन करने वाले है सिवनी के गोपालगंज में सभा के पश्चात कमलनाथ भोपाल पहुँचकर बेठक में शामिल होंगे है कार्यकत्र्ताओ के विरोध के बाद कांग्रेस ने पहले भी कुछ सीटों पर बदलाव किया है और संभव है जहाँ अधिक नाराजगी दिखाई देगी कांग्रेस वहाँ बदलाव करने पर विचार कर सकती है ।
बैरसिया विधानसभा से राम भाई मैहर के समर्थकों ने सीएम कैंडिडेट कमलनाथ के दरवाजे पर मुंडन करवाया और ऐलान किया कि कांग्रेस का कार्यकर्ता लावारिस है। पार्टी के प्रति निष्ठा और वफादारी का यहां कोई मूल्य नहीं है।

MP PCC BHOPAL के सामने दिग्विजय सिंह का पुतला जलाया

इससे पहले प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने दिग्विजय सिंह का पुतला जलाया गया। पवई और सेवढ़ा विधानसभा सीट के सैकड़ों नाराज कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे थे। यहां उन्होंने धरना प्रदर्शन और नारेबाजी कर अपना विरोध जताया। ये सभी पवई विधानसभा सीट से पूर्व मंत्री मुकेश नायक और सेवड़ा सीट से घनश्याम सिंह को टिकट दिए जाने का विरोध कर रहे थे। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके क्षेत्र में जनता के बीच कराए गए सर्वे और पार्टी कार्यकर्ताओं की सिफारिश के आधार पर नहीं बल्कि दिग्विजय सिंह की मनमानी के चलते टिकट दिया गया है। यदि टिकट नहीं बदला तो यहां से कांग्रेस की हार पक्की है।

दिग्विजय सिंह समर्थकों ने कमलनाथ के घर पर हंगामा मचाया

श्यामला हिल्स स्तिथ कमलनाथ के बंगले पर नाराज कार्यकर्ताओं ने कपड़े फाड़कर और मुंडन करवाकर अपना विरोध जताया। भोपाल की बैरसिया विधानसभा से टिकट की दावेदारी कर रहे राम भाई मेहर के समर्थक बड़ी संख्या में नाथ के बंगले पर पहुंचे। मेहर को टिकट न दिए जाने पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वाले सभी कांग्रेस कार्यकर्ता दिग्विजय सिंह के समर्थक हैं।
शनिवार को शाजापुर जिले के शुजालपुर, निवाड़ी, दतिया जिले की सेवढ़ा और मंदसौर की मल्हारगढ़ सीट के कैंडिडेट्स के खिलाफ असंतुष्ट कार्यकर्ताओं ने पीसीसी दफ्तर के सामने नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और उनके विधायक बेटे जयवर्धन सिंह का पुतला जलाया। इतना ही नहीं, दिग्विजय सिंह की फोटो को जूते मारे और गोबर भी पोता। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने तोडफ़ोड़ भी की। देवास की खातेगांव सीट, रतलाम के जावरा, शाजापुर के शुजालपुर, बुरहानपुर, रीवा और सेमरिया, नर्मदापुरम के सिवनी मालवा सीटों पर कैंडिडेट्स के खिलाफ असंतुष्ट कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और पुतला फूंका। गुना, महू, पवई, सेवढ़ा और निवाड़ी सीट पर भी विरोध शुरू हो गया है।

कैलाश जोशी के पुत्र दीपक जोशी का कांग्रेस भारी विरोध

भाजपा के कद्दावर नेता रहे कैलाश जोशी के पुत्र दीपक जोशी भाजपा में अपने भविष्य को खतरे में देखते हुये कांग्रेस में शामिल हो गये कांग्रेस ने उन्हें विधानसभा से टिकिट भी दे दिया परंतु कांग्रेस में दीपक जोशी का जो विरोध हो रहा है वह स्पष्ट कर रहा है कि कांग्रेस में भी वह बहुत अच्छी स्थिती में नहीं है । दीपक जोशी को कांग्रेस ने देवास जिले की खातेगांव सीट से प्रत्याशी बनाया है । कांग्रेस से टिकट मिलने के बाद दीपक जोशी शनिवार को खातेगांव पहुंचे थे। वे नेमावर में मां नर्मदा और भगवान सिद्धनाथ के दर्शन करने के लिये जा रहे थे परंतु कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रास्ते में ही रोक लिया और काले झंडे दिखाते हुये उनके विरोध में जमकर नारेबाजी की और उनकी कार के शीशे फोड़ दिए। जोशी के गार्ड कार्यकर्ताओं की भीड़ में फंस गए। उनके साथ धक्कामुक्की भी हुई । हंगामें के बीच जोशी कुछ देर रूके फिर नेमावर के लिये रवाना हो गये ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!