Sat, 24 Oct 2026 | 08:37:22 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
छिंदवाड़ा के वार्डों में उतरा निगम अमला, सफाई-पेयजल व्यवस्था का लिया जायजा छिंदवाड़ा में महापौर-कमिश्नर आमने-सामने, धरने की चेतावनी वाहन की टक्कर से 18 वर्षीय रोहित झारिया की मौत दहशत में ग्रामीण; खेतों में खड़ी फसलों पर मंडराया खतरा व्यापम उत्तीर्ण शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन, सुप्रीम कोर्ट के प्रकरण में 10 न्यायालयीन त्रुटियां दूर करने की मांग छिंदा में खेल मैदान और पार्क निर्माण की मांग, सड़क पर खेलने को मजबूर बच्चे नल-जल योजना के कुएं के पास प्रतिबंध के बावजूद चल रहीं सिंचाई मोटरें, गर्मी में पेयजल संकट की आशंका वारासिवनी में 25 अक्टूबर को सजेगी सुरों की महफिल, विनोद राठौड़–चांदनी मुखर्जी और अब्दुल शेख मचाएंगे धूम कांग्रेस की कड़ी सुरक्षा के बावजूद आंखों से काजल चुरा ले गई भाजपा, अब रणनीति फेल होने पर एक-दूसरे पर फोड़ रहे ठीकरा! प्रदेशभर में गूंज, 23 वर्षों की परंपरा ने रचा भव्यता का नया अध्याय छिंदवाड़ा के वार्डों में उतरा निगम अमला, सफाई-पेयजल व्यवस्था का लिया जायजा छिंदवाड़ा में महापौर-कमिश्नर आमने-सामने, धरने की चेतावनी वाहन की टक्कर से 18 वर्षीय रोहित झारिया की मौत दहशत में ग्रामीण; खेतों में खड़ी फसलों पर मंडराया खतरा व्यापम उत्तीर्ण शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन, सुप्रीम कोर्ट के प्रकरण में 10 न्यायालयीन त्रुटियां दूर करने की मांग छिंदा में खेल मैदान और पार्क निर्माण की मांग, सड़क पर खेलने को मजबूर बच्चे नल-जल योजना के कुएं के पास प्रतिबंध के बावजूद चल रहीं सिंचाई मोटरें, गर्मी में पेयजल संकट की आशंका वारासिवनी में 25 अक्टूबर को सजेगी सुरों की महफिल, विनोद राठौड़–चांदनी मुखर्जी और अब्दुल शेख मचाएंगे धूम कांग्रेस की कड़ी सुरक्षा के बावजूद आंखों से काजल चुरा ले गई भाजपा, अब रणनीति फेल होने पर एक-दूसरे पर फोड़ रहे ठीकरा! प्रदेशभर में गूंज, 23 वर्षों की परंपरा ने रचा भव्यता का नया अध्याय

अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवक-युवतियों से स्वरोजगार के लिये आवेदन आमंत्रित

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jul 17, 2024 11:44 pm / Post views : 198

अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवक-युवतियों से स्वरोजगार के लिये आवेदन आमंत्रित
शेयर करें:

भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना एवं टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना

सिवनी यशो:- सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सिवनी ने बताया कि शासन द्वारा अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवक-युवतियों को स्वयं का रोजगार स्थापित करने हेतु म.प्र. आदिवासी वित्त एवं विकास निगम द्वारा संचालित भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना के लिये 34 एवं टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना के तहत 339 इस प्रकार कुल 373 हितग्राहियों को लाभांवित कराने का भौतिक लक्ष्य प्राप्त हुआ है। भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत व्यवसाय, सेवा एवं उद्योग से संबंधित प्रकरण तैयार किये जाने है, हितग्राहियों को इकाई लागत का 05 प्रतिशत ब्याज अनुदान की सुविधा दी जायेगी एवं सीजीटी-एमएसई (क्रेडिट गारंटी ट्रस्ट फॉर माइक्रो एण्ड स्माल एंटरप्राइजेस) योजनान्तर्गत देय गांरटी सेवा शुल्क की राशि की प्रतिपूर्ति, 7 वर्षों तक राज्य शासन द्वारा की जायेगी। योजनान्तर्गत आय सीमा 12 लाख से कम होना चाहिए। आवेदक की पात्रता में अंकसूचि, मुल निवासी प्रमाण पत्र, स्थायी जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, कोटेशन, कार्ययोजना, समग्र आई डी, बैंक खाता, फोटो, योग्यता न्यूनतक 08 वी उत्तीर्ण, उम्र 18 से 45 वर्ष के मध्य हो, एवं किसी बैंक का चूककर्ता नहीं होना चाहिए। ऋण की सीमा रू. 01 लाख से 50 लाख तक की है। ट्ट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना में 10 हजार से 01 लाख तक के ऋण प्रकरण तैयार किये जाने है, इस योजना मे योग्यता का बंधन नही है, उम्र 18 से 55 के बीच होना चाहिए, आवेदक द्वारा एम0पी0 ऑनलाईन के Samast Portal के माध्यम से आवेदन पत्र ऑनलाईन किया जाना हैं। विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग के म.प्र. आदिवासी वित्त एवं विकास निगम कार्यालय से संपर्क कर सकते है।