WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ाराजनीति

शहर कांग्रेस के पांच उप ब्लॉक के नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

आगामी कार्ययोजना पर हुआ गहन मंथन

Chhindwara 18 February 2025
छिन्दवाड़ा यशो:- गत दिनों शहर कांग्रेस के पांच उप ब्लॉकों के नवनियुक्त पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ व पूर्व सांसद नकुलनाथ के निज निवास शिकारपुर कमलकुंज में सम्पन्न हुई। आयोजित बैठक में आगामी दिवसों के लिए कार्ययोजना बनाने के साथ ही नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए। शहर कांग्रेस की आयोजित बैठक में नवनियुक्त पांच उप ब्लॉक अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

सभी ने कांग्रेस के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के समक्ष आगामी कार्ययोजना रखते हुए स्पष्ट किया कि समस्त उप ब्लॉकों में अध्यक्षों के साथ ही अन्य पदाधिकारियों की सक्रियता निरंतर बनी हुई है जिसके परिणाम जल्द ही सामने आएंगे। वार्ड स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए सुझाव प्रस्तुत किए गए जिन पर गहन मथन हुआ साथ ही संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय होकर कार्य करने हेतु सलाह दी गई।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!