WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

सिवनी भाजपा के पांच मंडलों की नियुक्तियाँ रद्द कर दी गयी है

Seoni 16 December 2024
सिवनी यशो:- सिवनी जिले के भाजपा मंडल अध्यक्षों की घोषणा सोमवार की सुबह हुई थी जिसमें 23 मंडल अध्यक्ष नियुक्ति संबंधी सूची जारी हुई थी । इस जारी सूची में भाजपा नगर उत्तर मंडल, बंडोल, बीजादेवरी सुकतरा एवं कुरई मंडल की नियुक्तियों को जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश मिश्रा ने रद्द कर दिया है ।

यहाँ बता दें कि सिवनी उत्तर मंडल के अध्यक्ष के लिये अंशुल चौरसिया, बंडोल मंडल में पुरूषोत्तम बघेल, बीजादेवरी मंडल में मोहन डहेरिया, सुकतरा मंडल में श्रीमती गीता सनोडिया एवं कुरई मंडल में शुभम अग्रवाल की नियुक्ति की गयी थी । इन मंडलों में हुई नियुक्तियों को भाजपा के जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव प्रक्रिया में गडग़बड़ी होने के कारण निरस्त कर दी है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!