मंत्री तुलसीराम सिलावट से पेंच नहर के संबंध मे किया चर्चा

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने ड्रग प्राइस कंट्रोल आर्डर के सही क्रियान्वयन के लिए शून्यकाल मे किया प्रश्न
Seoni 16 December 24
सिवनी यशो:- सोमवार 16 दिसम्बर को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने ड्रग प्राइस कंट्रोल आर्डर के सही क्रियान्वयन के लिए शून्यकाल मे प्रश्न किया, तथा पेंच नहर के संबंध मे जल संसाधन विभाग मंत्री से भेंटकर चर्चा की।
सोमवार से आरंभ मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के शून्यकाल मे विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि मध्यप्रदेश राज्य में दवाई के मूल्य नियंत्रण हेतु जारी आदेश ड्रग प्राइस कंट्रोल आर्डर का क्रियान्वयन सही रुप से नही हो रहा है। ड्रग्स प्राइस कंट्रोल आर्डर के अंतर्गत तलाशी एवं जप्ती की कार्यवाही के लिए राज्यपत्रित अधिकारियों को अधिकृत किया गया है। मध्यप्रदेश में औषधियों के मूल्यों के प्रभावी नियंत्रण के लिए ड्रग प्राइस कंट्रोल आर्डर (DPCO) के अंतर्गत अधिकृत अधिकारियों द्वारा प्रभावी कार्यवाही नही की जाने से औषधियों के मूल्यों में प्रभावी नियंत्रण नही हो रहा है। विधायक श्री राय ने कहा कि ड्रग्स कम्पनियां अपनी मनमर्जी से आमजनता को औषधियों का मूल्य निर्धारित कर विक्रय कर रही है। महोदय ड्रग प्राइस कंट्रोल आर्डर (DPCO) के अंतर्गत औषधी निरीक्षकों को भी कार्यवाही के लिए अधिसूचित किये जाने हेतु आग्रह है ताकि जिला स्तर पर इनके द्वारा भी औषधियों के मूल नियंत्रण के लिए कार्यवाही सुनिश्चित की जा सकें और प्रदेश की जनता को औषधियों के अनुचित अधिक मूल्यों से बचाया जा सकें।
इसके अलावा विधायक श्री राय ने भोपाल मे जल संसाधन विभाग मंत्री तुलसीराम सिलावट से भेंटकर कर महत्वाकांक्षी पेंच नहर के संबंध चर्चा की।





