Sun, 25 Oct 2026 | 04:23:05 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
भक्तिमय हुआ वातावरण, हजारों श्रद्धालु कर रहे पुण्य लाभ अर्जित दुर्गा उत्सव समितियों का परिश्रम और समर्पण उत्सव को बनाता है ऐतिहासिक: विधायक दिनेश राय मुनमुन सिवनी में भाजपा ने फूंका ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान का बिगुल, मंडल स्तर तक बनेगी टोली छिंदवाड़ा में भाजपा की बैठक आज, धर्मेंद्र मिगलानी को जिला संयोजक की जिम्मेदारी सिवनी में टाटा मोटर्स के नए कार शोरूम और वर्कशॉप का शुभारंभ नरवाई जलाई तो खेत की ताकत होगी कमजोर! तीन विकासखंडों में किसानों ने लिया ‘खेत बचाओ’ का संकल्प बगदरी में किसानों ने लिया संकल्प खेत के केले से बना ब्रांड, अब बाजार में चिप्स और नमकीन की पहचान बनाने में जुटीं ज्योति ठाकुर गांव में पहुंचा प्रशासन तो खुलीं समस्याओं की परतें, स्वच्छता में लापरवाही पर नोटिस भोपाल में अभाविप का विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन, ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ का दिया संदेश भक्तिमय हुआ वातावरण, हजारों श्रद्धालु कर रहे पुण्य लाभ अर्जित दुर्गा उत्सव समितियों का परिश्रम और समर्पण उत्सव को बनाता है ऐतिहासिक: विधायक दिनेश राय मुनमुन सिवनी में भाजपा ने फूंका ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान का बिगुल, मंडल स्तर तक बनेगी टोली छिंदवाड़ा में भाजपा की बैठक आज, धर्मेंद्र मिगलानी को जिला संयोजक की जिम्मेदारी सिवनी में टाटा मोटर्स के नए कार शोरूम और वर्कशॉप का शुभारंभ नरवाई जलाई तो खेत की ताकत होगी कमजोर! तीन विकासखंडों में किसानों ने लिया ‘खेत बचाओ’ का संकल्प बगदरी में किसानों ने लिया संकल्प खेत के केले से बना ब्रांड, अब बाजार में चिप्स और नमकीन की पहचान बनाने में जुटीं ज्योति ठाकुर गांव में पहुंचा प्रशासन तो खुलीं समस्याओं की परतें, स्वच्छता में लापरवाही पर नोटिस भोपाल में अभाविप का विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन, ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ का दिया संदेश

आर्मी के जवान के पिता की पड़ोसी ने कर दी हत्या, जमीन संबंधी पुराना विवाद हत्या का कारण

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Aug 02, 2024 08:21 pm / Post views : 427

आर्मी के जवान के पिता की पड़ोसी ने कर दी हत्या, जमीन संबंधी पुराना विवाद हत्या का कारण
शेयर करें:

पुत्र ने दुख व्यक्त करते हुये कहा वह अपने पिता को सुरक्षा नहीं दे सका

बरघाट यशो:- देश के नागरिकों की सुरक्षा के लिए सिवनी जिले का एक जवान कारगिल में अपने दुश्मनों से एक ओर जहां लड़कर हमें सुरक्षा प्रदान कर रहा है, वही बरघाट में आर्मी के जवान के पिता की उनकी ही पड़ोसी ने हत्या कर दी। अपने पिता की सुरक्षा न दे पाने के चलते पुत्र जहां दुखी और व्यथित है वहीं यह घटना सुनकर कारगिल से पुत्र अपने पिता के अंतिम संस्कार के लिए निकल पड़े हैं। गुरुवार को हुई हृदय विधायक घटना में बरघाट थाना क्षेत्र के गांव पिंडरई खुर्द निवासी गौरीशंकर पटले पिता आत्माराम पटले (54) कि उनके ही पड़ोसी ने जमीन विवाद के चलते हत्या कर दिए जाने का आरोप परिजनों ने लगाया है। बरघाट पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में दिया है। वहीं शुक्रवार को दोपहर व का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गौरीशंकर पटले अपने गांव के घर के सामने गुरुवार की रात लगभग 10:30 बजे खड़े थे। परिजन घर पर सो रहे थे। तभी जमीन जायदाद का लंबे समय से चल रहे विवाद के चलते उनके पड़ोसी ने गौरीशंकर पर प्रहार कर दिया। मारपीट की इस घटना से गौरी शंकर को गंभीर रूप से चोटे आई, जहां परिजन गुरुवार की रात उपचार के लिए बरघाट अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने जांच के उपरांत गंभीर रूप से घायल गौरीशंकर को जिला अस्पताल सिवनी रेफर कर दिया। जिला अस्पताल सिवनी में उपचार के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। गौरीशंकर की मृत्यु की खबर उनके इकलौते पुत्र रंजीत पटले को दे दी गई है। रंजीत पटले वर्तमान में कारगिल में पदस्थ हैं। आर्मी के जवान रंजीत से फोन में हुई बात में उन्होंने बताया कि जमीन जायदाद का विवाद कई समय से चल रहा है, जहां उनके पड़ोस में रहने वाले ठाकुर प्रसाद श्रीवेद व उसके पुत्र मंगेश श्रीवेद ने उनके पिता के साथ गुरुवार को रात में लड़ाई झगड़ा किया। इसकी सूचना उन्हें परिजनों द्वारा ही मिली। रंजीत पटले ने अपने पड़ोसी ठाकुर प्रसाद व उसके पुत्र मंगेश श्रीवेद पर उनके पिता की हत्या का आरोप लगा लगाया है। फिलहाल बरघाट पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें