इ-पेपरमध्यप्रदेश
आयकर के छापे में 150 करोड़ की संपत्ति सामने आई

कटनी यशो:- आयकर विभाग द्वारा मध्यप्रदेश के कटनी में टैक्स चोरी की आशंका पर की गई कार्रवाई में कुबेर का बड़ा खजाना हाथ लगा है । जानकारी के अनुसार आयकर विभाग द्वारा की गई यह करवाई बड़ी करवाई बताई जा रही है। इस छापेमारी की कार्यवाही में 150 करोड़ रुपए से अधिक की बेनामी संपत्ति प्राप्त हुई है इसमे नगदी सहित सोना चांदी हीरे के जेवरात और विदेशों में खरीदी गई संपत्ति शामिल है।
कटनी के बड़े कारोबारी में शुमार अनिल इंडस्ट्रीज के मालिक अनिल केवलानी और मनीष गेई के घर, ऑफिस और प्रतिष्ठानों में यह छापे मारे गए हैं।
आयकर विभाग की इस टीम में एक सैकड़ा से अधिक अधिकारियों का काफिला आधा सैकड़ा लग्जरी वाहनों में कटनी पहुंचा हुआ था। आयकर विभाग कि कार्रवाई की भनक पुलिस को ही नहीं थी। छापामार कार्रवाई में आयकर विभाग को मिली बड़ी सफलता के बाद बताया गया है कि इस कार्रवाई में टाइम लगेगा। आयकर विभाग कारोबारी के सारे दस्तावेज लेकर चला गया है और जांच जारी है।
अनिल केवलानी मैदा दाल एवं राइस मिल सहित अन्य कारोबार करते हैं। जबकि मनीष गेई होटल माल दाल मिल सहित अन्य कारोबार करते है । कटनी के माधव नगर में की गई इस कार्रवाई के पश्चात अन्य व्यापारियों में दहशत का माहौल बना है।
बताया जा रहा है कि मनीष केवलानी पिछले कुछ दिनों से शेयर मार्केट जुड़े हुए हैं
Post Views: 300
Tags
Tex




