WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
खेलछिंदवाड़ाटेक्नोलॉजीदेश विदेशधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजनसिवनी

अथर्व चतुर्वेदी ने विज्ञान मंथन परीक्षा में प्रदेश में प्रथम

सिवनी यशो:- डी.पी.सी. रोल मॉडल एक्सीलेंस स्कूल, ड्रीमलैण्ड सिटी सिवनी के कक्षा ११वी के छात्र अथर्व चतुर्वेदी ने विज्ञान मंथन परीक्षा २०२३ में प्रदेश के कक्षा ११वीं के सभी छात्रों में विज्ञान, तकनीकि, सामान्यज्ञान, प्रसेन्टेशन, वकतृता, पर्सनाल्टी, सूक्ष्मतर जैविक अध्ययन, पुरातत्व, प्राचीन विज्ञान, सहित विभिन्न विषयों पर आयोजित द्वितीय चरण में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसके तहत उन्हे प्रमाण पत्र, मोमेन्टम एवं ५०००/- रूपये की नगद राशि प्रदान की गई।
ज्ञातव्य हो कि विद्यार्थी विज्ञान मंथन (एन.सी.एस.एम.) नेशनल कांउसलिंग ऑफ सांईस म्युजियम, सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार, नेशनल काउंसलिंग ऑफ एजुकेशन रिसर्च एवं एन.सी.ई.आर.टी. के संयुक्त तत्वाधान में प्रत्येक वर्ष कक्षा ६वी से ११वीं तक के छात्राो के लिए आयोजित किया जाता है। जो छात्रो को विज्ञान अनुसंधान, स्पेस, न्युक्लियर साइंस जैसे विषयों में आयोजित की जाने वाली प्रतिष्ठित परीक्षा है जिसमें छात्रो के लिये स्कालरशिप व्यवस्था है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्व विद्यालय जबलपुुर के कुलपति डॉ. पी.के. मिश्र सहित एन.आई.आई.टी के प्रोफेसर्स, म.प्र. सरकार के आयोजक प्रतिनिधि उपस्थित थे।
इस अवसर पर छात्रों को संबंोधित करते हुए मुख्यअतिथि डॉ. मिश्र ने कहा विज्ञान और अनुसंधान को संपूर्ण विश्व में आगे बढाने की जिम्मेदारी युवाओं की है जिसमे नित नये प्रयोग कर मेडीसिन के क्षेत्र में भारत ने कोरोनाकाल अपना १०० परसेंट दिया है/ मे आगे रहा है परंतु अब न्युक्लियर, स्पेश, बायोफ्यूल, सोलर के क्षेत्र में स्वयं को विश्व में आगे रखने का दायित्व युवाओं का है।
कार्यक्रम का आयोजन गुरू गोविंदसिंह खालसा हा.से. स्कूल जबलपुर में आयोजित था जहॉ छात्रों एवं अभिभावकों के लिए नास्ता, भोजन आदि की व्यवस्था बेहतर की गई थी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!