WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
खेलछिंदवाड़ाटेक्नोलॉजीदेश विदेशधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिविचारव्यापारसिवनीहेल्थ

विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान पात्र हितग्राहियों को दिया जा रहा है लाभ

सिवनी यशो:- भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ शतप्रतिशत लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाने, नागरिकों को हितग्राहीमूलक योजनाओं में उपलब्ध कराये गये लाभ और विभिन्न सुविधाओं को लोगों के साथ साझा करते हुये उन्हें जागरूक करने के उद्देश्य से 16 दिसम्बर से 26 जनवरी 2024 तक चलने वाली ”विकसित भारत संकल्प यात्रा” सम्पूर्ण प्रदेश के साथ ही जिले में भी ग्रामवार-वार्डवार संचालित की जा रही हैं।
”विकसित भारत संकल्प यात्रा” अंतर्गत प्रचार रथ 18 दिसम्बर को बरघाट विकासखण्ड के ग्रामपंचायत विजयपानीकला एवं पखारा, छपारा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत मुडरई, धनौरा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत धनौरा एवं घुघरीमाल, घंसौर विकासखण्ड की ग्राम पंचायत केदारपुर एवं पाटन, केवलारी की ग्राम पंचायत पांडियाछपारा, लखनादौन की ग्राम पंचायत जोबा,पतलोन एवं खूबी तथा सिवनी विकासखण्ड की बंडोल, अलोनिया, बम्हनी तथा सुकवाहा पहुंचे। ग्रामवार कार्यक्रम आयोजित कर प्रचार रथों में उपलब्ध एलईडी वॉल के माध्यम से ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।इसके साथ ही साथ मौके में उपस्थित विभिन्न विभागों के मैदानी अमलें द्वारा पत्र हितग्राहियों को लाभांवित किए जाने की कार्यवाही भी की गई।

आज यहां पहुंचेंगे प्रचार रथ

रूटचार्ट अनुसार 19 दिसम्बर को बरघाट विकासखण्ड के ग्रामपंचायत चिमनाखारी एवं मलारा, छपारा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत केकडा, धनौरा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत लावेसर्रा एवं गनेरी, घंसौर विकासखण्ड की ग्राम पंचायत पद्दीकोना एवं फुलेहरा, केवलारी की ग्राम पंचायत नसीपुर, लखनादौन की ग्राम पंचायत आदेगांव एवं करछुआई तथा सिवनी विकासखण्ड की माहुलझिर, नंदौरा, समनापुर तथा सीलादेही पहुचेगी।

यात्रा के दौरान इन योजनाओं का मिलेगा लाभ-

िवकसित भारत संकल्प यात्रा में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम आवास योजना (ग्रामीण), पीएम उज्ज्वला योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम पोषण अभियान, हर घर जल-जल जीवन मिशन, गांवों का सर्वेक्षण और ग्रामीण क्षेत्रों में तात्कालिक प्रौद्योगिकी के साथ मानचित्रण (स्वामित्व), जनधन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, पीएम प्रणाम योजना, नैनो उर्वरक का उपयोग, स्वाइल हैल्थ कार्ड व उन्नत कृषि यंत्र तथा शहरी क्षेत्रों में आयोजित अभियान में पीएम स्वनिधि योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम उज्ज्वला योजना, पीएम मुद्रा लोन योजना, स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया, आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, पीएम आवास योजना (शहरी), स्वच्छ भारत अभियान (शहरी), उजाला योजना, अमृत योजना, पीएम जन औषधि परियोजना, सौभाग्य योजना, डिजिटल भुगतान अधोसंरचना, खेलो इंडिया, आरसीएस: उड़ान, वंदे भारत ट्रेनें और अमृत भारत स्टेशन योजना को सम्मिलित किया गया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!