मध्यप्रदेशसिवनी

बनवारी मासाब सेवा निवृत, समारोह पूर्वक दी गयी विदाई

सेवा निवृत शिक्षक ने शाला विकास के लिये 51 हजार रूपये की राशि भेंट की

   सिवनी यशो:- शासकीय उन्नयन साल्हे कोसमी शासकीय जन शिक्षा व संकुल केंद्र उत्कृष्ट स्कूल बरघाट मे पदस्थ कृष्ण कुमार बनवारी सहायक शिक्षक के सेवानिवृत्ति होने पर शाला परिवार के ओर से समारोहपूर्वक विदाई दी गई । शिक्षक बनवारी जी ने एक ही शाला में 35 वर्ष सेवा दी ।

   इस कार्यक्रम में शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्रीमती रजवंती भारद्वाज, उपाध्यक्ष बदामी लाल कमरे,ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती विमलेश्वरी चौहान, विक्रम सिंह चौहान पूर्व सरपंच दादूराम बोपचे,, चंदन लाल पटले, दिलीप चौहान, उमेश कटरे,शिक्षक संघ के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष गोविंद प्रसाद राहगडाले शाखा प्रधान दिलीप सिंह धुर्वे, सुखराम गौतम, नरेंद्र चौहान,लोकेश्वरी पटले, सुनीता सिंह,अंजलि परते,लोकेश नंदिनी टेभरे, ने श्री बनवारी सर के व्यक्तित्व एवं शाला के लिये उनके योगदान पर विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का मच संचालन देवेंद्र बागेश्वर शिक्षक द्वारा किया गया शाला परिवार द्वारा श्री बनवारी सर को श्रीपाल साल भेंट किया गया श्री बनवारी सर ने अपने शिक्षकीय कार्यकाल के दौरान प्राप्त स्नेह के लिये ग्रामवासियों एवं छात्रों आभार व्यक्त किया और शिक्षकीय कार्य के लंबे सफर को अविस्मरणीय बताते हुये शाला के विकास के लिए 51000 रूपये की राशि उपहार स्वरूप भेंट की गयी जिसकी बहुत सराहना की गयी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button