Sat, 24 Oct 2026 | 12:12:21 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
छिंदवाड़ा के वार्डों में उतरा निगम अमला, सफाई-पेयजल व्यवस्था का लिया जायजा छिंदवाड़ा में महापौर-कमिश्नर आमने-सामने, धरने की चेतावनी वाहन की टक्कर से 18 वर्षीय रोहित झारिया की मौत दहशत में ग्रामीण; खेतों में खड़ी फसलों पर मंडराया खतरा व्यापम उत्तीर्ण शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन, सुप्रीम कोर्ट के प्रकरण में 10 न्यायालयीन त्रुटियां दूर करने की मांग छिंदा में खेल मैदान और पार्क निर्माण की मांग, सड़क पर खेलने को मजबूर बच्चे नल-जल योजना के कुएं के पास प्रतिबंध के बावजूद चल रहीं सिंचाई मोटरें, गर्मी में पेयजल संकट की आशंका वारासिवनी में 25 अक्टूबर को सजेगी सुरों की महफिल, विनोद राठौड़–चांदनी मुखर्जी और अब्दुल शेख मचाएंगे धूम कांग्रेस की कड़ी सुरक्षा के बावजूद आंखों से काजल चुरा ले गई भाजपा, अब रणनीति फेल होने पर एक-दूसरे पर फोड़ रहे ठीकरा! प्रदेशभर में गूंज, 23 वर्षों की परंपरा ने रचा भव्यता का नया अध्याय छिंदवाड़ा के वार्डों में उतरा निगम अमला, सफाई-पेयजल व्यवस्था का लिया जायजा छिंदवाड़ा में महापौर-कमिश्नर आमने-सामने, धरने की चेतावनी वाहन की टक्कर से 18 वर्षीय रोहित झारिया की मौत दहशत में ग्रामीण; खेतों में खड़ी फसलों पर मंडराया खतरा व्यापम उत्तीर्ण शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन, सुप्रीम कोर्ट के प्रकरण में 10 न्यायालयीन त्रुटियां दूर करने की मांग छिंदा में खेल मैदान और पार्क निर्माण की मांग, सड़क पर खेलने को मजबूर बच्चे नल-जल योजना के कुएं के पास प्रतिबंध के बावजूद चल रहीं सिंचाई मोटरें, गर्मी में पेयजल संकट की आशंका वारासिवनी में 25 अक्टूबर को सजेगी सुरों की महफिल, विनोद राठौड़–चांदनी मुखर्जी और अब्दुल शेख मचाएंगे धूम कांग्रेस की कड़ी सुरक्षा के बावजूद आंखों से काजल चुरा ले गई भाजपा, अब रणनीति फेल होने पर एक-दूसरे पर फोड़ रहे ठीकरा! प्रदेशभर में गूंज, 23 वर्षों की परंपरा ने रचा भव्यता का नया अध्याय

डॉ. बिसेन के प्रयास की सौगात बरघाट और तिरोड़ी को अब मिली

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Dec 11, 2024 07:24 pm / Post views : 326

डॉ. बिसेन के प्रयास की सौगात बरघाट और तिरोड़ी को अब मिली
शेयर करें:

जेवनारा और तिरोड़ी में केन्द्रीय विद्यालय खुलने का मार्ग प्रशस्त

Seoni 11th December 2024 सिवनी यशो:- मोदी केबिनेट (modi cabinet) की स्वीकृति के बाद अब बालाघाट संसदीय (Balaghat Parliamentary)  क्षेत्र अंतर्गत बरघाट एवं तिरोड़ी (Barghat and Tirodi) में केन्द्रीय विद्यालय (Kendriya Vidyalaya) खुलने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। यद्यपि तत्कालीन सांसद डॉ. ढालसिंह बिसेन (MP Dr. Dhalsingh Bisen) द्वारा बरघाट एवं तिरोड़ी में केन्द्रीय विद्यालय खोलने हेतु करीब दो वर्ष पूर्व सम्बंधित विभाग एवं मंत्रालय को न केवल मांग पत्र सौंपा गया था, बल्कि उसे स्वीकृत भी करा लिया गया था। इस स्वीकृति के बाद केवल केबिनेट से स्वीकृत होना बाकी रह गया था जो अब पूर हो गया है। संभवत: नये शिक्षा सत्र अप्रैल 2025 (New academic session April 2025)  से यह दोनों केन्द्रीय विद्यालय प्रारंभ हो जायेगे । उल्लेखनीय है कि सिवनी जिला अंतर्गत बरघाट एवं बालाघाट जिला अंतर्गत तिरोड़ी में केन्द्रीय विद्यालय खोलने का डॉ. ढालसिंह बिसेन द्वारा लोकसभा के 2019 के चुनाव में अन्य संकल्पों के साथ यह भी संकल्प लिया गया था। इसी परिप्रेक्ष्य में सांसद का चुनाव जीत ने के बाद डॉ. बिसेन ने प्राथमिकता के आधार पर अपने संकल्पों को पूरा करने के प्रयास प्रारंभ कर दिये थे। इसी तारतम्य में करीब दो वर्ष पूर्व बरघाट एवं तिरोड़ी में केन्द्रीय विद्यालय स्वीकृत करा लिया गया था। स्वीकृति के बाद सेन्ट्रल पी.डब्ल्यू.डी. द्वारा डी.पी.आर. भी तैयार कर लिया गया था। इस सारी प्रक्रिया को पूर्ण होने के लिए केवल केन्द्रीय केबिनेट की स्वीकृति की आवश्यकता थी, जो अब पूरी हो गई है। केबिनेट की स्वीकृति के बाद अब सेन्ट्रल पी.डब्ल्यू.डी. द्वारा टेन्डर आदि की प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद स्कूल भवन, हॉस्टल, स्टॉफ क्वाटर, खेल कूद मैदान, सांस्कृतिक भवन आदि का निर्माण प्रारंभ हो जायेगा। बरघाट में चूंकि शासकीय भूमि नही मिलने से समीपस्थ गांव जेवनारा का चयन किया गया है।  जब तक केन्द्रीय विद्यालय का भवन बनकर तैयार नहीं होगा तब तक वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में बरघाट में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में एवं तिरोड़ी में पंचायत द्वारा तैयार किये गये भवन में नये शिक्षा सत्र से स्कूल चालू हो जायेगा। ज्ञातव्य हो कि मध्यप्रदेश में बरघाट एवं तिरोड़ी को मिलाकर कुल 11 नये केन्द्रीय विद्यालय स्वीकृत किये गयेहै। तत्कालीन सांसद डॉ. बिसेन द्वारा किये गये प्रयासों से सिवनी एवं बालाघाट जिले को शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सौगात प्राप्त हुई है, जिससे संबंधित क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है। इस सौगात के लिए डॉ. बिसेन का बरघाट एवं तिरोड़ी क्षेत्र से अनेक गणमान्य जनों द्वाराआभार व्यक्त किया गया है। https://dainikyashonnati.com/cabinet-approves-opening-of-another-kendriya-vidyalaya-in-seoni/