खेलछिंदवाड़ाटेक्नोलॉजीदेश विदेशधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिव्यापारसिवनीहेल्थ

विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत शासन की विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को किया जा रहा है लाभान्वित

सिवनी यशो:- केन्द्र एवं प्रदेश शासन द्वारा शतप्रतिशत हितग्राहियों को शासन की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं से लाभांवित करने के उद्देश्य से 26 जनवरी 2024 तक ग्राम पंचायतवार ”विकसित भारत संकल्प यात्रा” संचालित की जा रही है। यात्रा के माध्यम से शिविरों का आयोजन कर ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदाय की जा रही है साथ ही योजनाओं के लाभ से छूटे पात्र हितग्राहियों को पात्रतानुसार लाभांवित किया जा रहा है। सोमवार 08 जनवरी 24 को बरघाट विकासखण्ड की ग्राम पंचायत लालपुर एवं गांगपुर, छपारा विकासखण्ड की ग्राम पंचायत केवलारी एवं रामगढ, धनौरा विकासखण्ड की ग्राम पंचायत नोनिया एवं बोरिया, घंसौर विकासखण्ड की ग्राम पंचायत कटटी रैयत एवं लुटमरा, केवलारी की ग्राम पंचायत पुत्तरा एवं सुनेहरा, कुरई विकासखण्ड की ग्राम पंचायत जटामा एवं पीपरवानी, लखनादौन की ग्राम पंचायत छपारा एवं धपारा तथा सिवनी विकासखण्ड की ग्राम पंचायत थांवरी एवं बगलई पहुंची।


आज यहां होंगे शिविर आयोजित

विकसित भारत संकल्प यात्रा शनिवार 06 जनवरी 24 को बरघाट विकासखण्ड की ग्राम पंचायत बम्?हनी एवं मानेगांवकला, छपारा विकासखण्ड की ग्राम पंचायत भाटमटरा एवं पायलीखुर्द, धनौरा विकासखण्ड की ग्राम पंचायत गोरखपुर एवं हर्रई, घंसौर विकासखण्ड की ग्राम पंचायत सिकारारैयत एवं सुरजपुरा, केवलारी की ग्राम पंचायत बिछुआरैयत एवं अलोनीखापामाल, कुरई विकासखण्ड की ग्राम पंचायत खवासा एवं खंडासा, लखनादौन की ग्राम पंचायत घूरवाडा एवं घोघरीकला तथा सिवनी विकासखण्ड की ग्राम पंचायत थावरी, महलोन एवं भाटीवाडा पहुंचेगी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!