खेलछिंदवाड़ाटेक्नोलॉजीदेश विदेशधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिव्यापारसिवनीहेल्थ

जिला कलेक्टर ने उपार्जित धान के व्यवस्थित परिवहन एवं भंडारण के लिये दिये निर्देश

समय सीमा बैठक सम्पन्न  

सिवनी यशो:- कलेक्टर क्षितिज सिंघल की अध्यक्षता में सोमवार 08 जनवरी को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा बैठक आयोजित हुई। बैठक में सीईओ नवजीवन विजय, अपर कलेक्टर सी.एल. चनाप., अपर कलेक्टर सुश्री सुनीता खण्डायत सहित सभी विभाग प्रमुखों की उपस्थिति रही साथ ही विकासखण्डस्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
बैठक में सर्वप्रथम कलेक्टर श्री सिंघल ने सीएम हेल्पलाईन में दर्ज 50 एवं 100 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों, जिलेवार रैंकिंग के लिए चयनित शिकायतों की विभागवार विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिक शिकायतों वाले राजस्व विभाग, ऊर्जा विभाग, नगरीय निकायों एवं स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों में लंबित शिकायतों की विस्तृत समीक्षा कर सभी विभागाधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र निराकरण करने तथा फॉलोअप दर्ज करने के निर्देश दिए। इसी तरह कलेक्टर श्री सिंघल ने समय सीमा में दर्ज प्रकरणों, जन शिकायतों एवं जन प्रतिनिधियों से प्राप्त पत्रों की समीक्षा कर शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री सिंघल ने धान उपार्जन कार्यों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को उपार्जित धान के व्यवस्थित परिवहन एवं भण्डारण करने के निर्देश दिए। इसी तरह उन्होंने एनएचआई की खराब सड़कों एवं चिन्हांकित ब्लेक स्पॉटों का शीघ्र मरम्मत कार्य कराने के निर्देश संबंधितों को दिए। उन्होंने बिना वैध अनुमति के मांस-मछली विक्रय करने वालों पर की गई कार्यवाही की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारी, सीएमओ एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को अवैध तरीके से मांस-मछली विक्रय करने वालों पर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा व्यवसायियों को एनओसी प्राप्ती उपरांत ही चिन्हांकित स्थलों पर मांस-मछली विक्रय करने की अनुमति देने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री सिंघल ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत संबंधित अधिकारियों एवं बीएलओ को 06 जनवरी 2024 को 18 वर्ष आयु पूरी कर चुके युवाओं का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के साथ ही वोटर लिस्ट में संशोधन, दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं के नाम हटाने संबंधी कार्यवाही 22 जनवरी के पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि समय सीमा में प्राप्त दावे-आपत्तियों को निराकरण किया जा सके।
कलेक्टर श्री सिंघल द्वारा जिले में संचालित ग्राम पंचायतवार विकसित भारत संकल्प यात्रा की भी समीक्षा की गई। उन्होंने यात्रा से जुड़े सभी संबंधित विभागाधिकारियों को यात्रा के दौरान विभागों के स्टॉल लगाने तथा उपस्थित रहने के निर्देश दिए। इसी तरह कलेक्टर श्री सिंघल द्वारा खाद्यान्न वितरण, अनुकंपा नियुक्ति एवं धारणाधिकार प्रकरणों सहित अन्य विभागीय योजनाओं की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!