छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

भागवत कथा ज्ञानयज्ञ सप्ताह का आयोजन 03 जनवरी से

सिवनी यशो:- हथनापुर मार्ग पर किशनपुर के समीप ठरका खेड़ा में आगामी 03 जनवरी से 10 जनवरी तक संगीतमय भागवत कथा महापुराण का आयोजन किया किया है । भागवन कृष्ण की सुंदर लीलाओं और भक्तिमय कथा का वाचन भागवताचार्य शुभम कृष्ण शास्त्री महाराज के श्रीमुख से किया जायेगा । प्रतिदिन दोपहर 01 बजे से शाम 05 बजे तक भगवत प्रवचन किया जायेगा । इस कथा का आयोजन सेवा निवृत्त शिक्षक खरगराम दुबे परिवार द्वारा किया जा रहा है । जिसके मुख्य यजमान दुबे दंपत्ति श्रीमती सत्यभामा खरगराम दुबे रहेंगे।
03 जनवरी को मंगल कलश यात्रा एवं माहात्म कथा 04 जनवरी को शुकदेव जी का आगमनएवं कपिल देवहूति संवाद, 05 जनवरी को शिव विवाहोत्सव धु्रव चरित्र एवं अजामिलोपाख्यान 06 जनवरी को समुद्र मंथन, वामन अवतार, श्रीकृष्ण जन्म की सुंदर कथा का वर्णन होगा । 07 जनवरी को भगवान श्रीकृष्ण की बाललीलाओं का वर्णन, कालिया मर्दन, एवं गोवर्धन पूजन छप्पन भोग, 08 जनवरी को महारास, गोपी उद्धव संवाद, एवं रूकमणि मंगल, 09 जनवरी को सुदाम चरित्र परीक्षित मोक्ष तथा 10 जनवरी को हवन पूर्णाहूति एवं भंडारा प्रसादी का वितरण होगा ।
भगवान श्रीकृष्ण की मोक्षदायनी कथा के इस पुनीत अवसर पर आयोजक परिवार ने समस्त धर्मप्रेमी भक्तगणों से कथा में उपस्थिती का विनम्र आग्रह किया है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button