वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: चार स्थानों पर एक साथ दबिश, 25 सागौन के नग जब्त
ख्य वन संरक्षक मधु वी. राज और DFO एम.एस. उईके के मार्गदर्शन में कहानी व शिकारा परिक्षेत्र की संयुक्त टीम ने अवैध लकड़ी तस्करी पर की त्वरित कार्रवाई
Seoni 18 November 2025
सिवनी यशो: – सिवनी वन विभाग ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बार फिर अपने सख्त रुख का परिचय दिया। मुख्य वन संरक्षक मधु वी. राज (सिवनी वृत्त) एवं वनमंडलाधिकारी उत्तर सिवनी एम.एस. उईके के मार्गदर्शन तथा उपवनमंडलाधिकारी मानेंद्र सिंह के निर्देशन में परिक्षेत्र कहानी एवं शिकारा की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, टीम ने परिक्षेत्र वृत्त कहानी अंतर्गत ग्राम लिमतरा बीट काछीबुधवारा में चार अलग-अलग स्थानों पर एक साथ वन विभाग ने दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मौके से सागौन के 25 नग बरामद किए गए, जिनका कुल आयतन 0.298 घन मीटर एवं अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 28,000 आंका गया।
बरामद की गई समस्त सागौन लकड़ी को विभागीय प्रक्रिया अनुसार विधिवत जप्त कर पंचनामा तैयार किया गया तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई प्रारंभ की गई।
विभाग का कड़ा संदेश
विभागीय अधिकारियों ने कहा कि अवैध कटाई एवं तस्करी के विरुद्ध ऐसी संयुक्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
इस अभियान ने अवैध लकड़ी कारोबारियों के लिए स्पष्ट संदेश दिया है कि-
विभाग किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेगा।
शामिल टीम
वन विभाग की दबिश के दौरान में कहानी तथा
शिकारा परिक्षेत्र की संयुक्त टीमों की महत्वपूर्ण भूमिका रही,
जिसने समन्वय के साथ त्वरित और प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया



