WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

भाजपा प्रत्याशी राकेश पाल सिंह ने विधानसभा क्षेत्र के ग्रामों में किया सघन जनसंपर्क

भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी राकेश पाल सिंह ने समस्त ग्रामों में विराजित माँ दुर्गा जी की प्रतिमाओं का भ्रमण कर दर्शन किया

छपारा यशो:- भारतीय जनता पार्टी के केवलारी विधानसभा प्रत्याशी राकेश पाल सिंह ग्राम सरेखा टोला से जनसंपर्क अभियान आरंभ किया,समस्त ग्रामो में जनसंपर्क के दौरान राकेश पाल सिंह ने ग्राम के बुजुर्गों से चरणबंदन कर जीत का आशीर्वाद लिया। केवलारी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मंडल छपारा से निर्धारित कार्यक्रम अनुसार भाजपा प्रत्याशी राकेश पाल सिंह प्रात: 11:00 बजे ग्राम सरेखा टोला से जनसंपर्क अभियान प्रारंभ कर 11:30 बजे महुआ टोला, धाधर टोला, ्रकोडिया माल, ्रसालीवाडा,्रबजे अकलमा,मोहली, सागर, ताखला, गंगई रैयत, गंगई बंजर, सुकरी, मसूर भावरी, गोरखपुर,कड़वी, सरंडिया, माहलनवाडा खुर्शीपार पहुँचे तथा ग्रामीणों से मिलकर कर आशीर्वाद प्राप्त किया। समस्त ग्रामों में जनसंपर्क के दौरान मुलाकात कर भाजापा प्रत्याशी राकेश पाल सिंह ने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुऐ कहा 2018 में आपने मुझे अपने सेवक के रूप में वोटों के माध्यम से चुना था।आगे मुझे आप अपनी सेवा करने का एक बार ओर मौका प्रदान करे। भारतीय जनता पार्टी गरीबों की पार्टी है।जो अंतिम झोर में बैठे व्यक्ति की सेवा करने का संकल्प लेकर चलती हैं। रात्रि के समय भाजपा प्रत्याशी राकेश पाल सिंह के साथ भारतीय जनता पार्टी के देव तुल्य कार्यकर्ताओ के साथ गाजे बाजे संग समस्त ग्रामों में विराजित समिति दुर्गा पंडाल में जाकर माँ के दर्शन कर पूजन किया।इस दौरान भाजपा प्रत्याशी राकेश पाल सिंह के साथ भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्तागण व समर्थकगण उपस्थित रहेंगे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!