मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा ने मनाया समर्पण दिवस

अंत्योदय के संकल्प के साथ भाजपा का वैचारिक आयोजन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर सिवनी में समर्पण दिवस, अंत्योदय के संकल्प के साथ भाजपा का वैचारिक आयोजन

Seoni 11 February 2026

सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, संगठन शिल्पी, अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता तथा भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को बुधवार 11 फरवरी को समर्पण दिवस के रूप में श्रद्धा और वैचारिक प्रतिबद्धता के साथ मनाया गया।

जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई।

आर्थिक शुचिता और स्वावलंबन का संकल्प

श्रद्धांजलि उपरांत आर्थिक शुचिता, स्वावलंबन एवं पारदर्शिता के प्रकल्प के अंतर्गत आजीवन सहयोग निधि – समर्पण अभियान पर विस्तार से चर्चा की गई। संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को गति देने के उद्देश्य से विचार-विमर्श किया गया।

भाजपा जिला मीडिया द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पूरे जिले में बूथ स्तर तक समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई। जिला स्तरीय कार्यक्रम के अंतर्गत दोपहर 12 बजे जिला भाजपा कार्यालय में विशेष आयोजन संपन्न हुआ।

सिवनी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित समर्पण दिवस कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कर रहे विचारों को साकार

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से धरातल पर साकार कर रहे हैं। अंत्योदय की भावना के साथ अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना ही उनके विचारों की सच्ची श्रद्धांजलि है।

सिवनी भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुण्यतिथि पर आयोजित समर्पण दिवस कार्यक्रम
सिवनी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित समर्पण दिवस कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी

विचार ही भारत को समृद्ध बनाएंगे

सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, बरघाट विधायक कमल मर्सकोले एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता वेद सिंह ठाकुर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि उनके विचारों को व्यवहार में उतारकर ही भारत को समृद्ध, सशक्त और खुशहाल बनाया जा सकता है। उनके सिद्धांत विश्व कल्याण के लिए आज भी अनुकरणीय हैं।

सिवनी भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुण्यतिथि पर आयोजित समर्पण दिवस कार्यक्रम
सिवनी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित समर्पण दिवस कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी

समर्पण निधि प्रभारी का सम्मान

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप राय एवं भाजपा जिला मंत्री डॉ. अभिजीत चौहान का सम्मान किया गया।

समर्पण निधि प्रभारी संतोष अग्रवाल ने बताया कि दोनों पदाधिकारी पूर्व सत्र में समर्पण निधि प्रभारी रहे हैं और

उनके द्वारा समयबद्ध एवं प्रभावी रूप से समर्पण निधि संग्रह का कार्य किया गया,

जिसकी प्रदेश स्तर पर प्रशंसा हुई।

सिवनी भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुण्यतिथि पर आयोजित समर्पण दिवस कार्यक्रम
सिवनी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित समर्पण दिवस कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी

उनकी कार्यशैली जिले के लिए अनुकरणीय रही। दोनों पदाधिकारियों को साल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री डॉ. ढालसिंह बिसेन,

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती डहेरिया,

पूर्व विधायक श्रीमती शशि ठाकुर, पूर्व विधायक राकेश पाल सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष आलोक दुबे,

 

संजय मालू,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुदर्शन बाझल,

भाजपा जिला महामंत्री गजानंद पंचेश्वर,

जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल,

सह मीडिया प्रभारी मनोज मर्दन त्रिवेदी,

व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक रूपचंद मोहनानी सहित

बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता,

वरिष्ठ नागरिक एवं व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।

व्यापक सहभागिता का आह्वान

जिला प्रभारी संतोष अग्रवाल ने बताया कि-

जिला मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले भर से भाजपा पदाधिकारी,

मोर्चा-प्रकोष्ठों के प्रमुख,

मंडल अध्यक्ष एवं

कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम का उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!